News Times 7
देश /विदेश

पटना में पूर्व सांसद पप्पू यादव के राजभवन मार्च में जमकर बवाल, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

पटना। पटना में जन अधिकार पार्टी (जाप) प्रमुख पप्पू यादव के राजभवन मार्च के दौरान सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। विशेष राज्य का दर्जा समेत बिहार में जमीन और बालू माफिया को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त देने जैसे तमाम आरोपों को लेकर पप्पू ने मार्च निकाला। हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोका तो वह उग्र हो गए। प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थीं।  इस पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर आक्रोशित लोगों को रोका।

इस दौरान पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में शराब माफियाओं का राज है। अफसरों के संरक्षण में शराब का कारोबार हो रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार रोजगार देने में विफल है। नौकरी के नाम पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पप्पू ने कहा कि तमाम मुद्दों पर जाप आंदोलन तो करेगी ही साथ ही नव नेशन वन एजूकेशन, वन हेल्थ की लड़ाई भी लड़ेगी। बेटियों की सुरक्षा के लिए पार्टी प्रत्येक जिले में पप्पू ब्रिगेड भी तैयार करेगी।

जन अधिकार पार्टी (जाप) प्रमुख पप्पू यादव ने एक दिन पहले प्रेस कान्फ्रेंस करके राजभवन मार्च करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार रोजगार देने में विफल है। रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। पार्टी एक ओर जहां रोजगार के लिए आंदोलन करेगी वहीं नव नेशन वन एजूकेशन, वन हेल्थ की लड़ाई भी लड़ेगी। साथ ही बेटियों की सुरक्षा के लिए पार्टी प्रत्येक जिले में पप्पू ब्रिगेड भी तैयार करेगी। प्रेस कान्फ्रेंस में रावेन्द्र कुशवाहा, राजेश रंजन पप्पू व अन्य नेता उपस्थित रहे। सोमवार को राजभवन मार्च को निकले

कार्यकर्ता प्रशासन द्वारा बनाए गए बैरिकेडिंग को हटाकर अंदर जाना चाह रहे थे। इस जब पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वह आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।

Related posts

एनआईए की जांच में पीएफआई के नए एक्शन प्लान का खुलासा,जुटाए हथियार व गोलियां

News Times 7

मतांतरण पर क्‍यों अब सख्‍त केंद्रीय कानून बनाने का आ गया है समय

News Times 7

PM मोदी ने एजुकेशन सेक्टर से जुड़ी इन 5 बातों पर दिया जोर, कहा- ऐसा एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर युवाओं की बहुत मदद करेगा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़