News Times 7
देश /विदेश

अरुणाचल से ठगी कर फरार जालसाज पटना से गिरफ्तार, फर्जी कंपनी खोल लोगों से ठगे थे 17 करोड़ रुपए

पटनाः अरुणाचल पुलिस ने 17 करोड़ रुपए के जालसाजी मामले में भूमिगत चल रहे आरोपी चौधरी ब्रजकिशोर को बिहार की राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र से धर-दबोचा है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जालसाज को गिरफ्तार करने के लिए अरुणाचल की पुलिस कुछ दिनों से यहां कैंप कर रही थी। सटीक इनपुट मिलने के बाद अरुणाचल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से रूपसपुर थाना क्षेत्र के खगौल रोड स्थित एक कार कंपनी में सर्विसिंग करा रहे जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि जालसाज चौधरी मूलरूप से नालंदा जिले का रहने वाला है और वह नाम बदलकर राजा बाजार में रह रहा था। इसके खिलाफ इटानगर के बंदरदेवा थाना में जालसाजी करने का मामला दर्ज है। गिरफ्तार जालसाज फर्जी ढंग से नन बैंकिंग कंपनी खोलकर लगभग पांच हजार से अधिक लोगों के रुपए लेकर भूमिगत हो गया था।

Related posts

ओमीक्रोन स्वरूप ‘साइलेंट किलर’ है, सीजेआई एन वी रमण बोले- इसके संक्रमण से उबरने में लगता है लंबा वक्त

News Times 7

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘वन-स्टॉप’ सेंटर हेल्पडेस्क को जोड़ने पर कर रही है काम: ईरानी

News Times 7

कोरोना काल में बेहतरीन कार्य के लिए CHO, ANM और आशा को मिलेगी अतिरिक्त राशिः स्वास्थ्य मंत्री

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़