News Times 7
देश /विदेश

पटना में आज 4 दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल फागू चौहान

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान गुरूवार को पटना में चार दिवसीय राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

बिहार सर्कल के पोस्ट मास्टर जनरल अदनान अहमद ने बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुवार से शुरू हो रही राज्य स्तरी डाक टिकट प्रदर्शनी ‘बिहार डिजीपेक्स 2022′ का उद्घाटन राज्यपाल फागू चौहान करेंगे। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी तक चलने वाली प्रदर्शनी आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित की जा रही है। इससे पहले यह आयोजन साल 2012 में किया गया था।

अहमद ने बताया कि ऑनलाइन आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का विषय ‘भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत’ है। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के दौरान कई विशेष कवरों का अनावरण किया जाएगा। इन कवरों में राजभवन बिहार, अनसंग हीरोज, महिला सशक्तिकरण, बेटी पढ़ाओ, पंचायती राज संस्थान, कोविड मेडिकल किट और शराबबंदी आदि शामिल होंगे।

Related posts

रायपुर: आबंडेकर अस्पताल के हर्ट सर्जन ने दिल के वाल्व प्रत्यारोपण कर मरीज की बचाई जान

News Times 7

‘G 23′ की बैठक के बाद राहुल गांधी से मिले भूपेंद्र हुड्डा…चुनाव में कांग्रेस को मिली हार समेत कई मुद्दों पर हुई बात

News Times 7

तमिलनाडु में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन का उल्लंघन करना पड़ा भारी, पुलिस ने वसूले 3.45 करोड़ रुपए

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़