News Times 7
देश /विदेश

देश में लगातार घट रहे कोरोना के मामले, दिल्ली में 635 और केरल में 6,757 नए केस, जानिए अन्य राज्यों का हाल

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। सक्रिय मामले भी घट रहे हैं। मौतों की संख्या में ज्यादा कमी नहीं देखी जा रही है, लेकिन इसकी मुख्य वजह केरल है जहां पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों के साथ मिलाकर जारी किया जा रहा है। शाम को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के 635 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2 मौतें और 791 रिकवरी हुईं हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामले 2,617 हैं। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे के अंदर 6,757 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 16 लोगों की मृत्यु और 17,086 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 75,017 हैं

कोरोना के सक्रिय मामलों में 38,353 की कमी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देशभर में 22,270 नए मामले मिले हैं और 325 लोगों की जान गई है। मृतकों में 191 अकेले केरल से हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों में 38,353 की कमी आई है और वर्तमान में सक्रिय मामले घटकर 2,53,739 रह गए हैं जो कुल मामलों का 0.59 प्रतिशत है।

देश में कोरोना के मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 98.21 प्रतिशत

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 4.28 करोड़ मरीज मिल चुके हैं, जबकि इसकी वजह से 5,11,230 लोगों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 98.21 प्रतिशत हो गई है और मृत्युदर 1.19 प्रतिशत पर बनी हुई है। दैनिक संक्रमण दर लगातार घट रही है और अभी यह 1.80 प्रतिशत पर है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Related posts

​​​​​​​एजी पेरारीवलन को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, राजीव गांधी हत्याकांड में काट रहे उम्रकैद की सजा

News Times 7

रूस यूक्रेन युद्ध तारीख-दर-तारीख: जंग की आहट से बर्बादी तक, जब लाचार दिखे यूएन और अमेरिका

News Times 7

Facebook twitter wp Email affiliates पुलिस को आते देख जंगल में पत्नी को छोड़ भाग निकला पति, नवादा की घटना की हो रही खूब चर्चा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़