News Times 7
चुनाव

नोएडा में सादगी से संपन्न हुई सुशील मोदी के बेटे की शादी, आशीर्वाद देने पहुंचे CM सहित कई नेता

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के छोटे बेटे अक्षय अमृतांशु आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह हाईप्रोफाइल शादी नोएडा के सेक्टर 121 में सादगी के साथ संपन्न हुई

सुशील मोदी के बेटे अक्षय ने स्वाति नाम की लड़की के साथ सात फेरे लिए। इससे पहले उन्होंने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जयमाला की रस्म पूरी की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश सहित कई नेता वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। सांसद रविशंकर प्रसाद और शिक्षा मंत्री मंगल पांडेय, उद्दयोग मंत्री शाहनवाज हुसैन एवं जदयू नेता संजय झा भी इस समारोह में शामिल हुए। इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि इसमें ज्यादातर मेहमान ऑनलाइन शामिल हुए
दरअसल, उन्हें डिजिटल कार्ड देकर ऑनलाइन लिंक भी दिया गया था। इसी तरह सुशील मोदी के बड़े बेटे की शादी भी सुर्खियां में रही थी। उस शादी में किसी भी मेहमान को भोजन नहीं कराया गया था बल्कि उन्हें पटना के हनुमान मंदिर का नैवेद्यम लड्डू प्रसाद दिया गया था।

Related posts

22 अप्रैल से होने वाली इलेक्शन ट्रेनिंग को स्थगित कर इस बात के संकेत, टाले जा सकते पंचायत चुनाव

News Times 7

खिलेगा कमल या आऐगा पंजा, कमलनाथ या शिवराज, बरकरार रहेगी योगी की साख या रैंदेगी साईकिल

News Times 7

16 नवंबर को होगा नितीश कुमार का राजतिलक

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़