News Times 7
देश /विदेश

पूर्वी चंपारण में छात्र ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

मोतिहारीः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में शनिवार को एक छात्र ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोतिहारी शहर से सटे वार्ड नंबर 9 स्थित रघुनाथपुर मुहल्ला के एक लॉज में मैट्रिक के एक छात्र ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गुरुवार को मैट्रिक की परीक्षा देने गया था, लेकिन वह शुक्रवार को दूसरे सीटिंग का परीक्षा देने नहीं गया।

सूत्रों ने बताया कि मृतक छात्र मूल रूप से पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना के सरिसका गांव का निवासी था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

सत्ता परिवर्तन होते ही एक्शन मोड में दिखे ‘आप’ विधायक बग्गा

News Times 7

बिरजू महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले-उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

News Times 7

ग्वालियर रेलवे स्टेशन से पकड़ी 1700 किलो पनीर और 600 किलो मावा की खेप, महिला के नाम था बुक

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़