News Times 7
देश /विदेश

लालू यादव को पहले ही हो चुकी है 27 साल की सजा, चारा घोटाले का पांचवां मामला बना मुसीबत

पटना,। राजद अध्‍यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav Jail Update News) के लिए चारा घोटाला (Fooder Scam) काफी नुकसानदेह साबित हुआ है। उम्र के आखिरी पड़ाव पर इस मामले के कारण उन्‍हें फिर से जेल जाना पड़ा है। कोर्ट ने इस बार उन्‍हें चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले डोरंडा ट्रेजरी केस (Doranda treasury case) में दोषी ठहराया है। उनके खिलाफ चारा घोटाले के कई मामले चल रहे हैं। चार मामलों में लालू यादव को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। आपको यह जानकर ताज्‍जुब होगा कि उन्‍हें 27 साल की सजा पहले ही सुनाई जा चुकी है। करीब एक साल पहले ही उन्‍हें खराब स्‍वास्‍थ्‍य के कारण कोर्ट ने जमानत मंजूर की थी। अब उन्‍हें फिर से न्‍यायिक हिरासत में भेजने का फैसला हो चुका है।

21 फरवरी को सुनाई जा सकती है सजा

सीबीआइ की विशेष कोर्ट ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को चारा घोटाले के एक अन्य मामले में दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट सजा का ऐलान 21 फरवरी को करेगी। लालू प्रसाद सजा का ऐलान होने तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। जानकारी के अनुसार उन्हें फिलहाल होटवार जेल में रखा जाएगा।

Advertisement

राजद अध्यक्ष प्रसाद को सीबीआइ ने मंगलवार को जिस मामले में दोषी करार दिया है है वह मामला डोरंडा कोषागार से करीब 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से जुड़ा मामला है। डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी का मामला चारा घोटाला का पांचवां मामला है। इससे पहले कोर्ट चार मामले में तकरीबन 27 साल की सजा सुना चुकी है।

बता दें चारा घोटाले के पहले मामले में लालू प्रसाद को पांच साल की सजा सुनाई गई थी। पहला मामला चाईबासा कोषागार से अवैध तरीके से 37.7 करोड़ रुपए निकालने का है। इस मामले में लालू यादव समेत 44 आरोपी थे। इस मामले में राजद प्रमुख को पांच साल की सजा हुई है। साथ ही इस मामले में 25 लाख रुपए का जुर्माना भी हुआ था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीबीआई ने पटना एम्स में मेडिकल उपकरण खरीद घोटाले की जांच की. दो लोगों से हुई पूछताछ, केंद्र सरकार के नियमों के उल्लंघन का मामला

News Times 7

UP Diwas : उत्तर प्रदेश का 73वां स्थापना दिवस आज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी प्रदेश की जनता को बधाई

News Times 7

सारण से अवैध शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़