पटनाः राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव के घर में रविवार रात कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। युवकों ने तेज प्रताप के करीबी और युवा राजद के उपाध्यक्ष सृजन स्वराज को जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर सृजन स्वराज ने सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
सृजन स्वराज ने लिखित शिकायत में बताया कि गौरव यादव नाम का युवक 10 लड़कों के साथ जबरन तेज प्रताप यादव के आवास 2 एम स्टैंड रोड में घुस गए। सभी युवक शराब के नशे में धुत थे। इस दौरान युवकों ने जमकर हंगामा किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, घटना के समय तेज प्रताप यादव अपने घर पर मौजूद नहीं थे। वहीं सृजन स्वराज ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Advertisement
Advertisement
