News Times 7
देश /विदेश

हिजाब मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा, देश का माहौल खराब करते हैं कुछ लोगः संजय जायसवाल

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जयसवाल ने आज कहा कि कर्नाटक हिजाब मामले को बेवजह कुछ लोग तूल दे रहे हैं।

संजय जायसवाल ने शुक्रवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों के इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि बेवजह इसे तूल दिया जा रहा है। कुछ लोग देश का माहौल खराब करते हैं। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सभी के लिए अनिवार्य है इसलिए इसपर विवाद नहीं करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूनिफॉर्म सभी स्कूली बच्चों के लिए लागू है। किसी भी स्कूल में यूनिफॉर्म इस लिए होता है कि बच्चे सब एक समान रहे और शिक्षा ग्रहण करें। बच्चे जाति धर्म से दूर रहे इसलिए स्कूल में यूनिफॉर्म बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पर जानबूझ कर विवादों को खड़ा किया जा रहा है। स्कूलों में भगवा गमछा लेकर जाने को भी गलत बताया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलवामा में कश्मीरियत और सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल पेश, दिवंगत कश्मीरी पंडित महिला की अंत्येष्टि में किया सहयोग

News Times 7

Facebook twitter wp Email affiliates ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की आज से शुरुआत, पीएम मोदी करेंगे कार्यक्रम को संबोधित

News Times 7

अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को किया विफल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़