News Times 7
देश /विदेश

राज्यसभा में कांग्रेस पर भड़कीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बोलीं- 70 सालों में सिर्फ एक परिवार को हुआ फायदा

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में केंद्रीय बजट (Budget 2022) पर चर्चा का जवाब दे रही हैं। चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट से निरंतरता आएगी और ये बजट अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाएगा। ये बजट स्थिरता की बात करता है, इस बजट में पिछले साल की कुछ योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है और वो योजनाएं आने वाले 25 सालों में हमारा मार्गदर्शन करेंगी।

स्टार्टअप के लिए बेहतर सुविधाए

निर्मला ने आगे कहा कि भारत में स्टार्टअप के लिए बेहतर सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए 25 साल का रोडमैप जरूरी है। हमारा पूरा जोर आर्थिक विकास पर है। उन्होंने कहा कि देश में 20 से ज्यादा स्टार्टअप यूनिकार्न बनाए गए हैं। इस बजट में तकनीक को प्राथमिकता दी गई है, इसका एक उदाहरण कृषि में सुधार करने और उसको माडर्न बनाने के लिए ड्रोन को लाना है। स्टार्टअप को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, हमने देखा कि देश में जिस मजबूती के साथ स्टार्टअप आ रहे हैं ऐसा विश्व में कहीं नहीं हुआ।

Advertisement

विपक्ष पर निशाना

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि अगर हमारे पास भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने पर कोई विजन नहीं होगा तो हमें उसी तरह से भुगतना पड़ेगा जैसे हमें 70 सालों में भुगतना पड़ा जिसमें एक परिवार को बनाने, उसका समर्थन करने और उसको फायदा पहुंचाने के अलावा देश में और कोई विजन नहीं था।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से जीडीपी में 9.57 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन सप्लाई साइड में हुए अवरोध के बावजूद भी भारत की सीपीआई मुद्रास्फीति अब 6.2% है

Advertisement

बजट सत्र का पहले भाग का समापन

इसी के साथ ही बजट सत्र 2022 के पहले भाग का आज समापन हो गया है। राज्यसभा की कार्यवाही 14 मार्च 2022 तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले उन्होंने गुरुवार को लोकसभा में बजट पर जवाब दिया था। वित्त मंत्री ने 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चिराग पासवान ने गांधी मैदान के पास संभाला मोर्चा, नीतीश सरकार को बर्खास्‍त करने की कर रहे मांग

News Times 7

Punjab Election Result 2022 : पंजाब में नहीं चला दलित फैक्टर, जात पात के मुद्दे को जनता ने नकारा

News Times 7

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेलकर्मियों ने संभाली ट्रेन एवं स्टेशन की कमान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़