News Times 7
देश /विदेश

सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन रिजल्ट 10 या 11 फरवरी को हो सकता है जारी

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) अगले सप्ताह सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि सीए फाइनल व फाउंडेशन के नतीजे 10 या 11 फरवरी को घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना परिणाम icai.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। आईसीएआइ 10 फरवरी या 11 फरवरी को सीए फाइनल रिजल्ट और सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2022 की घोषणा कर सकता है।हालांकि आईसीएआई ने अभी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम की तिथि व समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 माह की 13, 15, 17 और 19 तारीखों पर किया गया था। परीक्षाओं का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ऑफलाइन मोड से हुआ था।

Advertisement

Related posts

CBSE ने जारी किया 10वीं टर्म-1 का रिजल्ट

News Times 7

नीतीश कुमार ने बताई अपने मन की बात, बोले- शहरों को लेकर मन में थी शंका; नहीं भूल सकता कुछ बातें

News Times 7

लालू यादव अकेला पापी, शिवानंद तिवारी ने कही ऐसी कड़वी बात; नरेंद्र मोदी और नीतीश पर भी बोले

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़