News Times 7
क्राइम

ऑनलाइन ग्रुप से छात्राओं के मोबाइल नंबर निकाल कर टीचर ने भेजे अश्लील मैसेज

शाजापुर: जिले के पाड़ली हायर सेकेडंरी स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ एक टीचर ने ऑनलाइन क्लासेस के ग्रुप से दो छात्राओं के मोबाइल नंबर निकालकर दोनों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। छात्राओं ने पूरी घटना परिजनों को बताई। परिजन छात्राओं के साथ बेरछा थाने पर आएं और अतिथि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

क्या है पूरा मामला

जिले के पाड़ली हायर सेकेडंरी स्कूल में अतिथि शिक्षक प्रमोद गोठी पदस्थ हैं। जो विद्याथियों को गणित विषय पढ़ाते हैं। कोरोना की तीसरी लहर के चलते स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चल रही है। जिसमें हर कक्षा का एक ग्रुप बनाकर शिक्षक ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं।

Advertisement

अतिथि शिक्षक प्रमोद ने इसी बात का दुरुपयोग किया और ग्रुप में से कक्षा 11वीं की और 12वीं की छात्राओं का प्रायवेट नंबर निकालकर उन्हें पॉर्न वीडियो और मैसेज भेजने शुरू कर दिए। दोनों छात्राओं ने शिक्षक की करतूत परिजनों को बताई। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

बेरछा थाना प्रभारी रवि भंडारी ने बताया दो नाबालिग छात्राओं को अतिथि शिक्षक द्वारा अश्लील मैसेज और वीडियो मोबाइल पर भेजने की शिकायत मिली। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक अभी फरार है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

लखनऊ में फल फूल रहा जिस्मफरोसी का धंधा ,5 युवतियां समेत 8 गिरफ्तार

News Times 7

शराब का अवैध कारोबार करने के जुर्म में जहानाबाद कोर्ट ने शख्स को सुनाई 5 साल की सजा

News Times 7

आरा के कोईलवर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद की हथियारबंद अपराधीयों ने गोली मारकर की हत्या

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़