News Times 7
देश /विदेश

ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया: PM मोदी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट2022 पेश किया। सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य इस बजट के माध्यम से लोगों का कल्याण करते हुए राजधर्म निभाने का है। वही संसद में बजट के पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि  ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है। ये बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य मानवी के लिए, अनेक नए अवसर बनाएगा।

ये बजट अधिक बुनियादी ढांचा, अधिक निवेश, अधिक विकास और और अधिक नौकरियों की नई संभावनाओं से भरा हुआ है। इससे ग्रीन जॉब्स का भी क्षेत्र और खुलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी।

भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, नैचुरल फॉर्मिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Related posts

सतना में मुख्यमंत्री ने आदिवासी के घर खाना खाया, फीता काटकर दुकान का किया उद्घाटन

News Times 7

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- CoWIN पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं,

News Times 7

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रायपुर और बिलासपुर नगर निगम को जारी किया है नोटिस, नगर निगम में स्मार्ट सिटी कंपनी बनाकर निर्वाचित संस्थाओं के अधिकार हड़पने पर दायर की गई है जनहित याचिका

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़