News Times 7
देश /विदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग का 30वां स्थापना दिवस-छात्राओं, महिला उद्यमियों और टीचरों को संबोधित करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग, राज्य सरकारों के महिला एवं बाल विभाग, विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों के शिक्षक, छात्र, स्वयंसेवी, महिला उद्यमी और व्यावसायिक सहयोगी हिस्सा लेंगे।

PMO ने बताया कि मोदी आयोग के 30वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को सोमवार शाम साढ़े 4 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करना है। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद होंगी।

Related posts

मरने से पहले शेन वॉर्न का सामने आई आखिरी तस्वीर, पूर्व खिलाड़ी ने कमेंट कर लिखा- ‘फोटो ने सब कह दिया’

News Times 7

नकवी बोले- संविधान की ‘सांप्रदायिक लिंचिंग’ की सुपारी लेकर काम कर रहे कुछ लोग, देश में चल रहा कॉम्पिटिशन

News Times 7

राजस्थान: माउंट आबू में माइनस 2 डिग्री तक पहुंचा पारा, पेड़-पौधों पर जमी दिखी बर्फ…जनजीवन हुआ प्रभावित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़