News Times 7
देश /विदेश

आज बुझ जाएगी इंडिया गेट पर 50 साल से जल रही अमर जवान ज्‍योति, राहुल गांधी बोले- ‘बहुत दुख की बात है’

नई दिल्ली: दिल्ली में इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। वहीं सरकार के इस फैसले का कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विरोध किया।  राहुल गांधी ने कहा है कि कुछ लोग देशप्रेम और बलिदान नहीं समझ सकते। अमर जवान ज्योति इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही है।

दरअसल, राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा. कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते. कोई बात नहीं। हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे।

बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा।

Advertisement

सेना के अधिकारियों ने बताया कि अमर जवान ज्योति का शुक्रवार दोपहर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा, जोकि इंडिया गेट के दूसरी तरफ केवल 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया था, जहां 25,942 सैनिकों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए हैं।

क्या है अमर जवान ज्योति?
जानकारी के लिए बता दें कि अमर जवान ज्योति की स्थापना 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राहत! धीमी पड़ी कोरोना की तीसरी लहर…24 घंटे में आए 4362 नए केस, सिर्फ 66 की मौत

News Times 7

लालू प्रसाद का कांग्रेस पर बड़ा हमला बोले -जमानत जब्त कराने के लिए कांग्रेस को सीट दें

News Times 7

Ukraine में फंसे भारतीयों को लेकर पटना पहुंचा विशेष विमान, परिवारों से मिलकर छात्रों ने मनाया जश्न

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़