News Times 7
चुनाव

BJP ने काटा टिकट तो केजरीवाल ने कहा- आम आदमी पार्टी में उत्पल पार्रिकर का स्वागत है, AAP से लड़ें चुनाव

पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। BJP ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद सांकेलिम को अपनी सीएम उम्मीदवार घोषित किया वहीं प्रमोद सावंद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं,  पणजी सीट से दिवगंत सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का आफर दिया है। केजरीवाल ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी में उत्पल पार्रिकर का स्वागत है, AAP से चुनाव लड़ सकते है।

बता दें कि पार्टी ने जो 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है उसमें पणजी से मौजूदा विधायक सिद्धार्थ श्रीपद को ही टिकट दिया गया है। वहीं, मडगांव से डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर चुनाव लड़ने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्पल पहले ही पणजी सीट से चुनाव लड़ने का मन पक्का कर चुके थे, लेकिन बीजेपी की पहली लिस्ट में उनका नाम कहीं भी नहीं है।

Related posts

बिहार विधानसभा चुनाव नॉमिनेशन, प्रचार, रैली पर आयोग की गाइडलाइंस

News Times 7

चुनाव प्रचार पर लगी बंदिशें अब पूरी तरह से हो सकती है खत्म, राज्यों से मांगी गई रिपोर्ट, यूपी में चार चरणों के बाकी हैं इलेक्शन

News Times 7

केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल – मैंने खुद पढ़ी केस की फाइल, पूरा मामला है फर्जी, कानून पर हमें पूरा भरोसा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़