News Times 7
दुर्घटना

कोचिंग लेने के लिए बाइक से भागलपुर जा रहा था छात्र, हाइवा की चपेट में आने से हुई मौत

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां हाइवा की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद हाइवा का चालक वाहन सहित फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कजरैली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शाहकुंड क्षेत्र के अंबा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार का पुत्र धनंजय कुमार (22) कोचिंग में पढ़ने के लिए सुबह मोटरसाइकिल से भागलपुर जा रहा था, तभी रास्ते में सरदारपुर गांव के समीप तेज गति हाइवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में धनंजय की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

Related posts

27 सप्ताह की रेप पीड़िता गर्भवती महिला पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला ,गर्भ समाप्त करने के लिए अनुमति

News Times 7

कार हादसे में बाल बाल बचे पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

News Times 7

मुबंई मे हुआ बडा हादसा 130 लोगो के साथ नेवी का जहाज डूबा 146 को बचाने मे मिली कामयाबी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़