News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

जातीय समीकरण को साध कर आज धर्मेंद्र प्रधान ने ब्राह्मण नेताओं के साथ किया जीत के लिए मंथन

यूपी इलेक्शन 2022 के मद्देनजर ब्राह्मण वोटरों को साधने की कोशिस में भाजपा पूरी तरीके से लग गई है ,भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को दिल्ली में अपने निवास पर यूपी में पार्टी के ब्राह्मण नेताओं के साथ गहन मंथन किया। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक का मकसद राज्य का जातीय समीकरण भाजपा के पक्ष में बनाए रखना था।

तीन घंटे चली बैठक में यूपी के सभी प्रमुख ब्राह्मण नेता शामिल हुए। इनमें जितिन प्रसाद, रमापति त्रिपाठी, कई सांसद, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और बृजेश पाठक शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ब्राह्वण समुदाय में पार्टी की पकड़ और मजबूत करने की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बदायूँ - डॉ.शैलेश पाठक के नेतृत्व में दर्जनों ब्राह्मण संघठनों ने मिलकर  बनाया ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा
कोई जाति या वर्ग भाजपा से नाराज नहीं
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि समाज का कोई वर्ग या जाति भाजपा से नाराज नहीं है। यूपी की भाजपा सरकार में कई ब्राह्मण मंत्री हैं। पार्टी समाज के सभी तबकों को आगे बढ़ाने के कार्य कर रही है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रधान ने पार्टी नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार किया। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर इन नेताओं की प्रतिक्रिया भी जानी। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण वोटरों को आकर्षित करने के लिए भाजपा ने कई ब्राह्मण सम्मेलनों का आयोजन किया था।

Advertisement

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Advertisement

Related posts

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में टाटा मैजिक और केंटर की भिड़ंत में अब तक 10 लोगों की मौत, 13 घायल अस्पताल में भर्ती

News Times 7

राज्यसभा चुनाव मे बागी हुए बसपा के 7विधायक सस्पेंड

News Times 7

फिर से सटके जीतन राम मांझी के दिमाग ,ब्राह्मणों को दुबारा कहा अपशब्द ,आप नेता ने चेताया दुबारा जुबान खोली तो …

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़