News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री,किसानों के लिए ज़ीरो बिल, बकाया बिल होंगे माफ -मनीष सिसोदिया (आप )

उत्तरप्रदेश में राजनितिक भूचाल लाने आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतर चुकी है आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का बड़ा ऐलान करते हुए कहा की  उप्र की जनता अगर आम आदमी पार्टी को वोट देती है, तो आप की सरकार बनने के 24 घंटों के भीतर घरेलू बिजली फ्री कर दी जाएगी,Lucknow Manish Sisodia UP AAP Government 300 Units Electricity Free - यूपी  में अगर आप की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली देंगे फ्री : मनीष सिसोदिया |  Patrika News

जिस तरह दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने यह कीर्तिमान रचकर दिखाया है. घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक की बिजली मुफ्त देने का ऐलान करते हुए सिसौदिया ने कहा कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में लोग महंगे बिजली बिलों से परेशान हैं और खासकर किसान दुखी हैं, जिन्हें महंगी बिजली मिल रही है. सिसौदिया ने कहा कि ‘आपका वोट इस समस्या को सुलझा सकता है. अगर आप हमें वोट देंगे तो इस समस्या से निजात मिलेगी.’

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

मिशन उत्तर प्रदेश को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर मुफ्त में मिलेगी  बिजली, पुराने बिल होंगे माफसिसौदिया ने यह भी कहा कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य के हर किसान को खेती के लिए बिजली का कोई शुल्क नहीं देना होगा. बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा, ‘चाहे जितनी भी बिजली की ज़रूरत हो, किसानों का बिजली बिल ज़ीरो आएगा.’ सिसौदिया ने कहा कि उप्र में 5 से 10 हज़ार कमाने वाले लोगों के यहां बिजली बिल लाखों रुपये के आ रहे हैं और लोग सुसाइड तक कर रहे हैं. ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जो इस तरह से त्रस्त हैं

सिसौदिया ने एक वीडियो जारी करते हुए अपना पूरा बयान दिया और उप्र के कई मामलों का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह लोग बिजली बिलों के चक्कर में आत्महत्या कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में सिर्फ बिजली बिलों की ही नहीं बल्कि पावर कट की समस्या भी सुलझी है. केजरीवाल सरकार का यही कारनामा आप उप्र में भी करके दिखाएगीमनीष सिसौदिया का बड़ा ऐलान, UP में 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे, किसानों के लिए  ज़ीरो बिल, बकाया बिल माफ होंगे

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

चार महीने में तीसरी बार आज केदारनाथ पुनर्निर्माण की समीक्षा -PM

News Times 7

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला लीग चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

News Times 7

सुहागिन के जोड़े में पत्नी ने शहीद पति अमित को दी अश्रुपूर्ण विदाई नौ माह में ही उजड़ गया सुहाग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़