News Times 7
आंदोलनब्रे़किंग न्यूज़

मुजफ्फरनगर में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में देश के हर कोने से आएंगे किसान व 300 अन्य संगठनों के लोग

मुजफ्फरनगर में अब तक की सबसे बड़ी महापंचायत का आयोजन हो रहा है जहा देश के कोने कोने से किसान पहुंचेंगे ,मिशन यूपी की शुरूआत करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को एतिहासिक बनाना चाहता है। इसके लिए महापंचायत में देशभर के 300 से ज्यादा सक्रिय संगठन शामिल होंगे, जिनमें करीब 60 किसान संगठन होंगे और अन्य कर्मचारी, मजदूर, छात्र, शिक्षक, रिटायर्ड अधिकारी, सामाजिक, महिला आदि संगठन शामिल रहेंगे। किसानों के 40 संगठन अग्रणी भूमिका में रहेंगे, जबकि 20 संगठन पूरा सहयोग करेंगे। महापंचायत में आने के लिए अभी तक 22 राज्यों के प्रतिनिधियों से सहमति मिल चुकी है।

मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत के लिए जाटों की सभी खाप एकजुट, टिकैत दिखाएंगे  ताकत - kisan mahapanchayat muzaffarnagar farmers jat khap unity tikait  political muscle power ntc - AajTak
संयुक्त किसान मोर्चा की मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत पर सरकार से लेकर विपक्षी दलों तक की नजर है। मोर्चा के सदस्यों को लगता है कि इस महापंचायत से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को नई दिशा मिलेगी। इसमें यूपी के बाद सबसे ज्यादा पंजाबा, हरियाणा, उत्तराखंड व राजस्थान से किसान शामिल होंगे।

इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल वहां के किसान नेताओं ने पूरी व्यवस्था कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों के अनुसार पंजाब व हरियाणा के किसान संगठनों के नेताओं ने अपने साथ हजारों की संख्या में किसानों को लेकर आने का लक्ष्य तय किया है। यूपी के बाहर से आने वाले किसान संगठनों के नेता व किसान चार सितंबर की शाम तक मुजफ्फरनगर पहुंच जाएंगे, जिससे उनको महापंचायत के दिन किसी तरह की परेशानी नहीं हो। Preparation Completed For Farmers Coming To Muzaffarnagar Mahapanchayat ANN  | Muzaffarnagar Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर महापंचायत की तैयारियां जोरों पर,  आटा गूंथने और रोटी बनाने की मशीन ...

Advertisement

हरियाणा की अधिकतर खाप भी होगी महापंचायत में शामिल
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के बाद टूटते किसान आंदोलन को संजीवनी देने में हरियाणा की खापों का अहम योगदान रहा था और उसके बाद सिंघू व टीकरी बॉर्डर के धरनों पर खापों ने कमान संभाली हुई है। अब मुजफ्फरनगर की महापंचायत में हरियाणा की अधिकतर खाप शामिल होगी, जिनमें आंतिल खाप, दहिया खाप, मलिक खाप, सरोहा खाप, समैन खाप, कंडेला खाप, हुड्डा खाप, जागलान खाप आदि है। इन सभी के प्रतिनिधि व अन्य सदस्य भी महापंचायत में शामिल होंगे।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

महापंचायत में व्यवस्था संभालेंगे हरियाणा व पंजाब के संगठनों के वालंटियर
मुजफ्फरनगर की महापंचायत में हरियाणा व पंजाब के किसान संगठनों के वालंटियर व्यवस्था संभालेंगे। क्योंकि महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है और ऐसे में व्यवस्था बनाने के लिए ज्यादा वालंटियर की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए ही भारतीय किसान यूनियन लखोवाल पंजाब, भारतीय किसान यूनियन दोआबा पंजाब, भारतीय किसान यूनियन चढूनी हरियाणा ने अपने वालंटियर तय करके पहले ही मुजफ्फरनगर पहुंचकर व्यवस्था बनाने के लिए कहा है। दिल्ली: किसानों का संसद घेराव का ऐलान, पुलिस ने 7 मेट्रो स्टेशन को लेकर  जारी किया अलर्ट- Delhi Farmers announce Parliament gherao police issued  alert regarding metro station NODBK ...

हरियाणा के सभी किसान संगठनों से जुड़े किसान बड़ी संख्या में मुजफ्फरनगर की महापंचायत में शामिल होने जाएंगे। किसानों को यहां से एक दिन पहले ही वहां पहुंचने के लिए कहा गया है। इस महापंचायत से सरकार को दिखाया जाएगा कि किसान कृषि कानून रदद कराकर ही धरनों से अपने घर जाएगा। – गुरनाम सिंह चढूनी, सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा व अध्यक्ष भाकियू हरियाणा।

Advertisement

मुजफ्फरनगर की महापंचायत में शामिल होने के लिए देश के हर कोने से किसान व अन्य सभी वर्गों के लोग आएंगे। अभी तक 22 राज्यों के प्रतिनिधियों से सहमति मिली है और 300 से ज्यादा किसान व अन्य संगठन के लोग महापंचायत में शामिल होंगे। अकेले पंजाब से करीब 100 संगठन रहेंगे, जिनमें करीब 40 किसान व अन्य मजदूर, कर्मचारी, छात्र आदि संगठन है। पंजाब से बड़ी संख्या में किसान व अन्य लोग महापंचायत में शामिल होंगे।संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में लिया जाएगा बड़ा फैसला: राकेश टिकैत |  कन्नौज
– जगजीत सिंह दल्लेवाल, सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा।

हरियाणा की सभी खाप किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर अन्य व्यवस्थाएं भी खाप कर रही है। मुजफ्फरनगर की महापंचायत में खाप के सभी लोग जाएंगे। हमारे यहां भी गांवों में महापंचायत में जाने के लिए मुनादी कराई गई है।Kisan Maha Panchayat to be held in Muzaffarnagar on September 5 will be  historic: Farmer leader - Punjab Barnala Common Man Issues News

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सिंगापुर से डॉक्टरों की सलाह लेने के बाद वतन लौट आए RJDअध्यक्ष लालू प्रसाद यादव

News Times 7

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ईंट भट्ठे में दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत

News Times 7

रामराज के बिच शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामने ,वाहन नहीं मिला तो बाइक पर पिता का शव लेकर घर पहुंचा बेटा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़