News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने किया ऐलान- 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

स्वतंत्रता दिवस से पीएम ने ऐलान करते हुए कहा की 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा ,शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया कि बंटवारे के दौरान लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में यह दिन मनाया जाएगा. उन्होंने कहा है कि इससे भेदभाग और दुर्भावना का जहर कम होगा. देश में 15 अगस्त को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा.

Pm Modi Says Partitios Pains Can Never Be Forgotten On Partition Horrors Remembrance Day - एलान: 14 अगस्त को अब विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, पीएम मोदी बोले- भुलाया नहीं जा सकता देश

पीएम ने ट्वीट किया, ‘देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी. उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है.’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी.’

करीब 200 सालों के बाद जब अगस्त 1947 में ब्रिटिश आखिरकार भारत छोड़ गए थे, तब उपमहाद्वीप के दो हिस्से हुए थे. एक हिस्सा बना हिंदू बहुल भारत और दूसरा मुस्लिम बहुल पाकिस्तान. इसके बाद इतिहास के सबसे बड़े प्रवासों में से एक शुरू हुआ, जिसमें लाखों मुस्लिम पश्चिम और पूर्वी पाकिस्तान की ओर बढ़े, तो हिंदू और सिख समुदाय दूसरी दिशा में चले. हालांकि, हजारों की संख्या में ऐसे लोग भी थे, जो अपना सफर कभी पूरा नहीं कर पाए.PartitionHorrorsRemembranceDay Big announcement of PM Modi Vibhajan Vibhisika smriti divas will be celebrated on 14th August

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, काले बादलों से छाया अंधेरा, चल रही तेज हवाएं

News Times 7

लालू और नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रह चुके पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, 2 दिनों से पटना मेदांता में थे भर्ती

News Times 7

45 साल की दोस्ती का स्मारक यूक्रेन वासियों ने ढहाया,जंग से हुए है आहत , देखिए फोटोज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़