News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर विपक्ष का प्रदर्शन

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े किसानो के साथ आज जंतर मंतर पर  किसानों के समर्थन में आज करीब 14 विपक्षी दलों के नेता जंतर मंतर पहुंचे। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए। जंतर मंतर पर विपक्षी सांसद किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

https://youtube.com/channel/UCOPAdN5hOPqRmrNhZ7v2p-A

 चैनल को सब्सक्राइब शेयर और कमेंट जरुर करें
किसानों के समर्थन में हल्ला-बोल, 1 बजे जंतर-मंतर पर किसान संसद में शामिल  होंगी विपक्षी पार्टियां - opposition parties jantar mantar at 1 pm Express  solidarity with farmers ...

सांसद सेव फार्मस, सेव इंडिया के नारे लगा रहे हैं। राहुल गांधी समेत जंतर मंतर पर विपक्षी दलों के नेता किसानों के हक में आवाज बुलंद कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को समर्थन देने आज यहां आए हैं। सरकार को काले कृषि कानून रद्द करने होंगे, जिसके बाद ही आंदोलन खत्म होगा। राहुल गांधी ने जासूसी कांड को लेकर पीएम को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हर हिंदुस्तानी के फोन में मोदी घूस गए हैं। Jantar Mantar Kisan Andolan Delhi Border Farmers Protest Rakesh Tikait |  जंतर-मंतर से किसानों की 'बॉर्डर' वापसी: आज प्रदर्शन खत्म, कल भी 'किसान  संसद' | Hindi News, राष्ट्र

विपक्षी दलों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, डीएमके, आरजेडी समेत वाम दलों के नेता शामिल हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी, टीएमसी और बीएसपी इसमें शामिल नहीं है।

इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, संजय राउत, मनोज झा, डीएमके नेता समेत अन्य नेता शामिल हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने विपक्ष के इस कदम का स्वागत किया है। हालांकि, राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने अपने मंच पर किसी नेता को जगह नहीं दी है। सभी नेता दर्शक दीर्घा में बैठे हुए हैं। जंतर मंतर पर 'किसान संसद' के लिए किसानों के साथ विपक्ष के नेता | भारत की  ताजा खबर - Career Motions

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री घाटी और पुरोला क्षेत्र में भूकंप के झटके

News Times 7

बिहार के इन 4 जिलों की 6 सड़कें 82 करोड़ की लागत से दुरुस्त होंगी

News Times 7

उत्तराखंड में बदल रहे मौसम चक्र ने बढ़ाई चिंता,खत्म होने की कगार पर 354 नदियां

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़