NDA में नहीं सुनी जाती बात ,मांझी जी और मुझे सोचने की जरूरत जी हां आजकल विरोधी विगुल फुंक रहे है मुकेश सहनी ,यूपी में 18 जगहों पर फूलन देवी की विशाल प्रतिमा लगाना चाहते थे, लेकिन यूपी सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया. बनारस में मुकेश सहनी को सभा करने की भी इजाजत नहीं मिली. इससे नाराज मुकेश सहनी ने बिहार में NDA के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं. सीएम योगी वंचित समाज को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते हैं. फिर क्या मुकेश साहनी ने खुल कर बगावती तेवर दिखाए और कहा की NDA में नहीं सुनी जाती बात ,मांझी जी और मुझे सोचने की जरूरत 
इस बात पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट ने प्रदेश में मूर्ति लगाने पर रोक लगाई है. वहां के मुख्यमंत्री को मूर्ति लगाने की इजाज़त नहीं है. सीएम योगी खुद हाई कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा की जब मुख्यमंत्री को आज्ञा नहीं मिली तो दूसरे को मूर्ति लगाने का आदेश कहां से मिल जाएगा?
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें – 9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com
