News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

50% लोगों ने शिवराज को माना सबसे भ्रष्ट , MP कांग्रेस ने जारी किया सर्वे

मध्यप्रदेश की राजनीती में विपक्षी पार्टी कॉंग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर है ताजा मामला मध्य प्रदेश कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर पेज पर शेयर किए गए एक सर्वे का है, जिसमें कांग्रेस ने सबसे भ्रष्ट नेताओं को सर्वे में जगह दी है. इसकी खास बात ये है कि इस सर्वे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टॉप और उनके बाद दूसरे नंबर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को भ्रष्ट नेताओं की सूची में सर्वे के तौर पर दिखाया गया है.भ्रष्टाचार में सभी को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे सिंधिया, सबसे ज्यादा  भ्रष्टाचारी शिवराज, देखें ऑनलाइन पोल के नतीजे- Hum Samvet

मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी किए गए सर्वे के अनुसार 50% लोगों ने शिवराज को सबसे भ्रष्ट माना है. इसके साथ ही दूसरे नंबर पर कांग्रेस से ही भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को रखा गया है. कांग्रेस के सर्वे के अनुसार 34% लोगों ने सिंधिया को सबसे भ्रष्ट नेता माना है. इसके साथ ही तीसरे नंबर पर कैलाश विजयवर्गीय को रखा गया है जिन्हें 11 प्रतिशत लोगों ने मत दिया है. इसके साथ ही चौथे नंबर पर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को रखा गया है. शर्मा को भ्रष्ट नेताओं के तौर पर महज 5 प्रतिशत वोट ही मिले हैं. शिवराज सरकार आई और घोटाले लाई, कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर हमला - News  Nationयानि इस सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया दूसरे सबसे भ्रष्ट नेता हैं.इस सर्वे में 15184 लोगों ने भाग लिया है. सर्वे जुलाई माह में किया गया. सर्वे जारी करने के अंत में कांग्रेस की ओर से लिखा गया है- बधाई हो शिवराज जी,  भ्रष्टाचार में आपका हुनर अद्वितीय है.यह ट्विीट उस समय आया है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार कैबिनेट विस्तार में बड़ी जिंम्मेदारी दी गई है.

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा आरा ,बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े दूकान में घूस कर व्यवसायी को मारी 3 गोलियां ,मौके पर ही मौत

News Times 7

अमेजन-फ्लिपकॉर्ट को टक्कर देने के लिए सरकार ला रही है ओपन नेटवर्क

News Times 7

योगीराज में खाकी फिर से शर्मसार,रेप पीड़िता बेटी के लिए इंसाफ मांगने आई माँ से पुलिस चौकी इंचार्ज ने किया बलात्कार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़