News Times 7
कोरोनाब्रे़किंग न्यूज़

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक एक दिन में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

कोरोना संक्रमितों की संख्या पहली बार एक लाख के पार चली गई है। रविवार को कुल 1.03 लाख केस सामने आए। 52,825 मरीज रिकवर हुए और 477 मौतें हुईं हैं। इससे पहले 17 सितंबर को 96,787 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। शनिवार को 92,994 संक्रमितों की पहचान हुई। साथ ही 713 लोगों की मौत हुई थी।खतरनाक हो रहा कोरोना, मई के अंत तक 1.4 करोड़ के पार जा सकता है आंकड़ा:  रिसर्च - Corona case may cross 1.4 million by the end of May: Research

नए केस के मामले में भारत हाल में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर आ गया है। शनिवार को अमेरिका में 66 हजार और ब्राजील में 41 हजार संक्रमित मिले थे। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां अभी एक दिन में 1 लाख से ज्यादा केस मिले है।Coronavirus Latest Updates: दिल्ली में 9 महीने बाद 24 घंटे में कोरोना से एक  भी मौत नहीं, एक्सपर्ट ने दी ये चेतावनी - Corona virus Latest Updates over  70 per cent of

सबसे ज्यादा केस वाले देशों में पहले पर अमेरिका, दूसरे पर ब्राजील और तीसरे पर भारत है। भारत और ब्राजील के बीच अब सिर्फ 40 हजार केस का अंतर रह गया है। अगर संक्रमण की यही रफ्तार रही तो भारत जल्द ही दोबारा दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश हो जाएगा।Coronavirus Updates: coronavirus india report covid-19 updates cases of 30  January 2021 Saturday - Coronavirus India Updates: महाराष्ट्र में कोरोना  वायरस संक्रमण के 2,630 नए मामले, 42 रोगियों की मौत ...

अब तक सवा करोड़ लोग महामारी की चपेट में आए
देश में अब तक करीब 1.25 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.16 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.65 लाख ने जान गंवाई है। 7.37 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।Then the number of corona patients started increasing, for the second  consecutive day the number of patients crossed one thousand | फिर बढ़ने लगी कोरोना  संक्रमितों के केस, लगातार दूसरे दिन मरीजों

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार
महाराष्ट्र में भी संक्रमितों की संख्या हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही है। यहां रविवार को 57,074 केस सामने आए। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार हो गई। प्रदेश की राजधानी मुंबई में पहली बार एक दिन में 11 हजार से ज्यादा मरीज मिले। यहां 11,163 केस मिले हैं। मुंबई में अप्रैल के शुरुआती 4 दिन में हर रोज 8 हजार से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।कोविड-19 राउंडअप: देश में 24 घंटे में 47 हजार से ज्यादा नए केस, 275 मौतें -  Covid 19 Round up more than 47 thousand new Cases in last 24 Hours 275  deaths Reported - AajTak

महाराष्ट्र के ही पुणे में 12,494 और नागपुर में 4,110 मरीज मिले हैं। नागपुर में 62 मौतें भी हुई हैं। वहीं दिल्ली में पिछले 4 महीने में सबसे ज्यादा 4,033, UP में 4,164 और कर्नाटक में 4553 पॉजिटिव सामने आए हैं।

UP में एक मरीज मिलने पर 25 मीटर एरिया कंटेनमेंट जोन बनेगा
उत्तर प्रदेश में अचानक कोरोना के केस बढ़ने के बाद एक्टिव हुई सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत एक मामला मिलने पर 25 मीटर का इलाका कंटेनमेंट जोन बना दिया जाएगा। अगर एक से ज्यादा मामले मिलते हैं तो 50 मीटर दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।coronavirus updates in india jharkhand bihar ranchi delhi patna mumbai  corona death rate and vaccine news avh | Coronavirus Updates : 24 घंटे में  86 हजार से अधिक नये केस, 1089 की

मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट के लिए अलग नियम होंगे। एक मरीज मिलने पर अपार्टमेंट की उस मंजिल को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। एक से ज्यादा मरीज मिलने पर संबंधित ब्‍लॉक सील होगा। 14 दिनों तक एक भी मरीज न मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन खत्म होगा।Coronavirus: Doctors And Para Medical Staff Do Not Have Sufficient Quality  Of Ppe Kits And Other Facilities - कोविड-19 से जंग: इनकी भी सुनिए! कभी  तब्लीगियों से परेशान होते हैं तो कभी

राजस्थान सरकार ने बाहरियों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी किया
कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के कारण राजस्थान सरकार ने प्रदेश में आने और बाहर जाने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया गया है। सरकार ने कहा है कि कलेक्टर नाइट कर्फ्यू लगा सकते हैं, लेकिन रात 8 बजे से पहले और सुबह 6 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू के लिए सरकार से इजाजत लेनी होगी।COVID-19 Pandemic: 17 year old distributed ppe kits and hand sanitizers to  the needy people with his pocket money - COVID-19: 17 साल के लड़के ने अपनी  पॉकेट मनी से जरूरतमंदों लोगों

सरकार के मुताबिक, डिलीवरी सर्विस को छोड़कर रेस्टोरेंट को नाइट कर्फ्यू का पालन करना होगा। शादियों में 100 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिनेमा घर / थिएटर / मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे।भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61 हजार से ज्यादा नए मामले आए, कुल  संक्रमितों की संख्या 21 लाख के करीब

कोरोना अपडेट्स

  • कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर महाराष्ट्र में पहली से 8वीं क्लास तक की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को कहा कि कक्षा के 1 से 8 तक के सभी छात्रों को बिना परीक्षा के पास किया जाएगा। अगले आदेश तक सभी स्कूल भी बंद रहेंगे।
  • बिहार सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को 12 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है। शनिवार को CM नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के तुरंत बाद हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग में यह फैसला लिया गया।corona virus latest PPE kit making doctors sick- भीषण गर्मी में पहननी पड़  रही PPE, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, जलन जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे  डॉक्‍टर्स| TV9 Bharatvarsh
  • ओडिशा का जगन्नाथ मंदिर 4 अप्रैल से हर रविवार को सैनिटाइजेशन के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को श्रीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। फारूक की कोरोना रिपोर्ट 30 मार्च को पॉजिटिव आई थी।Covid test cheapest in UP price Rs 700 new rate | यूपी में कोरोना टेस्ट  सबसे सस्ता, अब 700 रुपये में होगी जांच - India TV Hindi News

6 प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र

यहां रविवार को 57,074 नए मरीज मिले। 27,508 मरीज ठीक हुए और 222 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 30.10 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 25 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं, जबकि 55,878 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 4.01 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।PPE Kit N95 Mask And Ventilator Manufactured In Factories - करखानों में बन  रही पीपीई किट और N95 मास्क, वेंटिलेटर बनाने के लिए भी 24 घंटे चल रहा काम |  Patrika News

2. पंजाब
यहां रविवार को 3,019 नए मरीज मिले। 2,955 ठीक हुए, जबकि 51 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.51 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.19 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 7,083 की मौत हुई है। फिलहाल 25,314 लोगों का इलाज चल रहा है।Covid-19: 1 दिन में 35838 केस, 102 दिनों में सबसे ज्यादा; कहीं जिम,  स्पोर्ट्स क्लब बंद तो कहीं धारा 144 - The Financial Express

3. दिल्ली
यहां रविवार को 4,033 नए केस आए। 2,677 मरीज ठीक हुए और 21 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.76 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.51 लाख ठीक हुए हैं और 11,081 ने जान गंवाई है। अभी 13,982 का इलाज चल रहा है।चीन से वेंटिलेटर-PPE का आयात करेगा भारत, नहीं लेगा कोरोना टेस्टिंग किट -  corona virus india ventilators ppe kits china testing kit - AajTak

4. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 3,178 नए मरीज मिले। 2201 लोग ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.06 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.81 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,040 की मौत हुई है। फिलहाल 21,335 लोगों का इलाज चल रहा है।कोरोना वायरस: भारत में अब तक 672 मौतें, संक्रमित लोगों की संख्या 20 हजार के  पार - Corona virus in india deaths number of infected people crosses  thousand - Latest News &

5. गुजरात
यहां रविवार को 2,875 नए कोरोना मरीज मिले। 2,024 मरीज ठीक हुए, जबकि 14 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.18 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.98 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,566 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 15,135 लोगों का इलाज चल रहा है।India records 46790 new Covid-19 cases and 587 deaths in last 24 hours |  अच्छी खबर! 3 महीने में कोरोना के सबसे कम नए मामले आए सामने, रिकवरी रेट  88.63 पहुंची | Hindi News, देश

6. राजस्थान
यहां रविवार को 1,729 संक्रमितों की पहचान हुई। 587 मरीज ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.39 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.23 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,829 ने जान गंवाई है। फिलहाल 12,878 मरीजों का इलाज चल रहा है।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा  वाट्सऐप करें –   9142802566 ,    1Newstimes7@gmail.com

Related posts

बिहार- नीतीश की सुरक्षा में फिर से सेंधमारी ,पूर्णिया में सभास्थल से कुछ ही दूरी पर दो हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

News Times 7

उत्‍तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को 17 दिन बाद निकाला गया बाहर

News Times 7

कोरोना की वजह से जेईई मेंस की अप्रैल माह में प्रस्तावित परीक्षा स्थगित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़