बीते 24 घंटे में 89,019 नए मरीज मिले हैं। इसके मुकाबले सिर्फ 44,176 संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि इस महामारी से 713 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 44,123 की बढ़ोतरी हुई है। एक दिन में संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा पहले पीक से सिर्फ 9,000 दूर है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे, इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था।
देश में अब तक करीब 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.64 लाख ने जान गंवाई है। 6.55 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
कोरोना अपडेट्स…
Advertisement
- नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को श्रीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। फारूक की कोरोना रिपोर्ट 30 मार्च को पॉजिटिव आई थी।
- मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने संकेत दिए हैं कि शहर में मंदिर और मॉल फिर से बंद हो सकते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में सरकार कुछ नए और कठोर कदम उठा सकती है।
- महाराष्ट्र में अब सिर्फ 8 दिनों का स्टॉक ही ब्लड बैंक में बचा हुआ है। यह डराने वाला खुलासा राज्य के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने किया है। उन्होंने युवाओं से ब्लड डोनेट करने अपील की है।
- महाराष्ट्र में 31 से 40 साल की उम्र वाले सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर इसका कारण इस उम्र के लोगों का घर से ज्यादा बाहर निकालना मानते हैं। वहीं, सबसे कम सिर्फ 147 संक्रमित 101-110 साल के बीच का है।
- मुंबई एयरपोर्ट पर अब सिर्फ 600 रुपए में RT-PCR की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पहले 850 रुपए लिए जाते थे।
- कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें 75 साल से अधिक उम्र के लोगों, दिव्यांगों और बिस्तर से उठने में असमर्थ लोगों को घर जाकर कोविड-19 वैक्सीन लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कोर्ट से अनुरोध है कि वह इस संबंध में केंद्र, महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को निर्देश दे।
- दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज के 13 स्टूडेंट और दो स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक ये लोग डलहौजी ट्रिप पर गए थे। वहां से लौटने पर ये पॉजिटिव पाए गए।
- 6 प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 47,913 नए मरीज मिले। 24,126 मरीज ठीक हुए और 481 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 29.04 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 24.57 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 55,379 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 3.90 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। - 2. पंजाब
यहां शुक्रवार को 2,873 नए मरीज मिले। 2,002 ठीक हुए, जबकि 57 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.45 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.13 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,983 की मौत हुई है। फिलहाल 25,458 लोगों का इलाज चल रहा है। - 3. दिल्ली
यहां शुक्रवार को 3,594 नए केस आए। 2,084 मरीज ठीक हुए और 14 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.68 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.45 लाख ठीक हुए हैं और 11,050 ने जान गंवाई है। अभी 11,994 का इलाज चल रहा है। - 4. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 2,777 नए मरीज मिले। 1,482 लोग ठीक हुए, जबकि 16 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.77 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,014 की मौत हुई है। फिलहाल 19,336 लोगों का इलाज चल रहा है। - 5. गुजरात
यहां शुक्रवार को 2,640 नए कोरोना मरीज मिले। 2,066 मरीज ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.12 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.94 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,539 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 13,559 लोगों का इलाज चल रहा है। - 6. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 1,422 संक्रमितों की पहचान हुई। 499 मरीज ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.36 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,824 ने जान गंवाई है। फिलहाल 10,484 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Advertisement