News Times 7
कोरोनाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भारत सरकार ने दिया वैक्सीन का ऑर्डर, 200 रुपये होगी कीमत…

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का आर्डर दे दिया है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (serum institute of india) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 200 रुपये तय की गई है.

मालूम हो कि DCGI की तरफ से दो कोरोना टीकों को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी (Emergency Approval) दे दी गई है, जिनमें ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है.

उल्लेखनीय है कि कोरोना के खिलाफ भारत दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई की ओर कदम बढ़ा चुका है. भारत में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकारकरण अभियान शुरु होगा. इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है.
बता दें कि भारत में दो मेड इन इंडिया वैक्सीन बन चुकी हैं. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है. अब देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान चलना है. सभी राज्य इस बड़े टीकाकरण अभियान की तैयारियों में जुटे हैं.

Related posts

TMC का आरोप -पीएम मोदी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप

News Times 7

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य में ब्रिटिश काल का ठप्पा हटाने का लिया निर्णय,बदलेंगे नाम जगहों के

News Times 7

गुजरात कांग्रेस नेता के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने जेल से रिहा ,गिरफ्तारी को बताया पीएमओ की साजिस

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़