News Times 7
अध्यात्मटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जानिए आज का अपना दिन कैसा होगा…

मेष- आज आपको जरूर से जरूर सफलता मिलेगी। आनंददायक जीवन बीतेगा। आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा है।

वृषभ- आज रोग और शत्रु आप पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्छा नहीं है। आज प्रेम की स्थिति अच्‍छी है और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं।

मिथुन- आज आप भावुक बने रहेंगे। थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। आज स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण सही है।

कर्क- आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर विचार करेंगे और स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार, प्रेम सब अद्भुत चल रहा है। आज आप अपने ऊपर ध्यान दें।

सिंह- आज व्‍यवसायिक स्थिति में कुछ नया हो सकता है। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम है। आज व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।

कन्‍या- आज धनागमन होता रहेगा और ध्यान रहे कि निवेश नहीं करना है। आज उधार ना दें और ना ही ले। आपका स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम सब अच्‍छा चल रहा है। इसी के साथ व्‍यापार भी अच्‍छा है।

तुला- आज नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं और अच्‍छी स्थिति है। आज जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता होगी। आज प्रेम मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं।

वृश्चिक- आज मन परेशान रहेगा और आपको अज्ञात भय सताएगा। आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा चल रहा है और संतान पक्ष पर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है।

धनु- आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, आज रुपए-पैसे के हालात सुधरेंगे। आज आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। इसके अलावा प्रेम और व्‍यापार आपका सही चल रहा है।

मकर- आज शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आज राजनीतिक लाभ मिलेगा। आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापर अच्‍छा है।

कुंभ- आज भाग्‍यवश कुछ अच्‍छा हो सकता है और किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। इसी के साथ स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आज प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है।

मीन- आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं इस वजह से बचकर पार करें। आज प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है, लेकिन प्रेम में उलझना अभी ठीक नहीं है।

Related posts

बिहार में शराब के साथ ब्यूटी पार्लर संचालक गिरफ्तार

News Times 7

बेटे निशांत ने कहा पापा बिल्कुल फिट है 5 साल और रहेंगे सीएम

News Times 7

उत्तरप्रदेश के कैराना पर शुरू हुई योगी की सियासत ,पलायन करने वाले हिंदू परिवारों से मिले CM योगी, बोले- अब तो कोई डर नहीं है ना?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़