News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरराजनीति

दिल्ली बुराड़ी के आप विधायक संजीव झा बने बिहार के प्रभारी ,पंजाब,यूपी और उत्तराखंड मे संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज

तीसरी बार दिल्ली का चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं !इसे देखते हुए देश भर में संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज हो चुकी है 1पंजाब ,यूपी ,उत्तराखंड, बिहार में संगठन विस्तार का कार्य नए पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपने का कार्य जारी है ! वही आज इस क्रम में तीसरी बार दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा से जीते विधायक संजीव झा को बिहार के संगठन का कार्य दिया गया है ! उन्हें बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है!  इससे भी पहले मनीष सिसोदिया को उत्तराखंड ,राघव चड्ढा को पंजाब, तेजतर्रार नेता संजय सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना कर भेजा जा चुका है!  जैसे ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सहमति बनी, उन्होंने ट्वीट के जरिए हैं यह ऐलान कर दिया ! संजीव झा के बिहार प्रभारी बनते हैं बिहार के तमाम कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें बधाई हो का तांता लग गया!संजीव झा बने बिहार 'आप' के नए प्रभारी, अरविंद केजरीवाल ने सौंपी जिम्मेदारी  – NewsFact.in – PatnaPost.Com

संजीव झा बिहार के मधुबनी जिले में स्थित सुंदरपुर बिठी गांव के रहने वाले है। यह ब्राहमण समुदाय से आते है। उनके पिता भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारी थे। संजीव झा ने अपनी स्कूली शिक्षा मधुबनी से की है। 2001 में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई करने के लिए मधुबनी जिले के आर.के. कॉलेज में एडमिशन लिया। 2007 में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न पर्यावरण आंदोलनों का हिस्सा रहे। जिसमें उन्होंने पूर्वी दिल्ली स्लम क्षेत्र में गरीब बच्चों के लिए पढ़ाना शुरू किया। 2011 में वह अन्ना आंदोलन का हिस्सा बने। उसके बाद आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े। 2013, 2015 व 2020 में लगातार तीन बार विधायक बने।

संजीव झा को बिहार का प्रभारी बनाएं जाने के साथ दिल्ली पूर्वांचल फ्रंट का भी प्रभारी बनाया गया है। बिहार का प्रभारी बनाकर भरोसा जताने पर पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद कहा है।

संजीव झा ने कहा कि मैं पूरी कोशिश करूंगा कि बिहार में आम आदमी पार्टी संगठन का काम तेजी से और मजबूती के साथ चले। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भागीदारी नहीं की थी। मगर अब पार्टी वहां विस्तार करने के मकसद से अपना संगठन खडा करना चाहती है। पार्टी बिहार में ही नहीं उत्तराखंड व यूपी में चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। पंजाब में एक दिन पहले ही राघव चड्ढा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

आप का बड़ा दांव -गुजरात में आप की सरकार बनते ही 3 महीने के भीतर 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ़्त

News Times 7

बीजेपी और कांग्रेस के जो दावे से अरविंद केजरीवाल टेंशन में

News Times 7

किसानों का समर्थन करते Sonu Sood ने की ये बड़ी बात

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़