News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मार्च से एलपीजी सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं, इंश्योरेंस प्रीमियम अब UPI से चुकाया जा सकेगा

New Rules from 1 March 2025: फरवरी का महीना खत्म होने वाला है और मार्च का महीना अपने साथ कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st March) लेकर आने वाला है. इन फाइनेंशियल बदलावों का सीधा असर हर घर और हर जेब पर देखने को मिल सकता है. नए महीने की पहली तारीख के साथ देश में लागू होने वाले इन बड़े बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) में बदलाव से लेकर बीमा प्रीमियम पेमेंट के तरीकों से जुड़े चेंज शामिल हैं

हर महीने की तरह अगले महीने की पहली तारीख को यानी 1 मार्च 2025 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है. फरवरी महीने की पहली तारीख को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती देखने को मिली थी. बता दें ऑयल एंड गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां हर महीने के पहले दिन कीमतों में बदलाव करती हैं और इस बार भी ऐसा देखने को मिल सकता है.

जेट फ्यूल की कीमतों में संशोधन 

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों की ओर जेट फ्यूल यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी संशोधन किया जाता है. ऐसे में 1 मार्च को जेट फ्यूल के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है. बता दें कि एटीएफ की कीमतों में बदलाव का सीधा असर हवाई यात्रियों की जेब पर देखने को मिल सकता है.

Related posts

3 विकेट से अस्ट्रेलिया को हरा भारत ने रचा इतिहास

News Times 7

सोनिया सेना के कारण मुंबई असुरक्षित

News Times 7

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुए हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की ,40 से ज्यादा लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़