News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान गिरफ्तार

नई दिल्ली. पाकिस्तानी के मशहूर प्लेबैक सिंगर राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत के बाद किया गया है. बताया जा रहा है कि पहले उन्हें प्लेन पर चढ़ने से रोका गया, फिर उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राहत को यूएई में रहने के दौरान बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था. गायक विभिन्न संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए वहां गए हुए थे. इस दौरान, राहत अपने पूर्व मैनेजर के साथ तनाव के कारण मुश्किलों में घिरे रहे. सलमान अहमद ने राहत फतेह अली खान के खिलाफ दुबई और अन्य शहरों में कानूनी मामले दर्ज कराए हैं.

बता दें, राहत एक मशहूर सिंगर हैं जिनकी दुनियाभर में भी गजब की फैन फॉलोइंग हैं. उन्होंने भारत में रहते हुए भी अपना खूब नाम कमाया. बॉलीवुड में उनके नाम से ऐसे कई गाने हैं, जो लोगों के बीच आज भी काफी मशहूर हैं.

सिंगर के प्रवक्ता ने अभी तक मामलों और कानूनी कार्यवाही के बारे में कोई अपडेट साझा नहीं किया है. बता दें, इससे पहले राहत तब सुर्खियों में आए थे, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें अपने निजी कर्मचारी पर हिंसक हमला करते हुए दिखाया गया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिंगर को काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा था. बाद में, राहत का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह माफी मांगते नजर आ रहे थे.

 

Related posts

दिल्ली शराब घोटाले में केसीआर की बेटी कविता को CBI ने जारी किया नया समन

News Times 7

जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

News Times 7

कोरोना ने मचाया कोहराम 24 घंटे में कोरोना के केस 2 लाख 64 हज़ार के पार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़