News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार के मुजफ्फररपुर में अपराधियों ने प्रयागराज विधायक के साले को मार दी गोली

मुजफ्फरपुर. बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है, जहां एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फ्लाईओवर के निकट बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी. आनन-फानन में उसे SKMCH भर्ती कराया गया, उसकी हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया, जिसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि सासाराम के रहने वाले उज्जवल चौबे फिलहाल मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा इलाके में किराये के मकान में रहते हैं. उज्जवल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के विधायक पीयूष रंजन के साले हैं और फिलहाल एक मैकेनिकल कम्पनी में कार्यरत हैं, वो दरभंगा से आ रहे थे, तभी बदमाशों ने लूटने की नियत से उन्हें गोली मार दी और युवक का बाइक और बैग छिन लिया. बदमाशों ने युवक के सीने में एक गोली मारी है, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं. फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है.

मामले की जानकारी मिलते ही बीजेपी के कई नेता अस्पताल पहुंचे. धर्मेन्द्र साहू जो कि मुजफ्फरपुर के भाजपा नेता हैं ने बताया कि सूचना मिली कि विधायक जी के साले को लूटपाट के दौरान गोली मारी गई है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन में लगी है. जख्मी शख्स की हालत फिलहाल स्थिर लेकिन नाजुक है. गोली लगने के बाद जख्मी शख्स ने पैदल चलकर लोगों से मदद मांगी और अपनी जान बचाई

लुटेरों ने गोलीबारी की इस घटना के दौरान पीड़ित उज्जवल कुमार से बाइक और बैग भी छीन लिया है. पीड़ित मुजफ्फरपुर के नारायणपुर इलाके का रहने वाला है.

Related posts

बिहार के लखीसराय जिले मे सरकार के द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी हुई घोषणा

News Times 7

बिहार में दुहराया जा रहा है जंगलराज पार्ट -2 ,पटना के टूर एंड ट्रेवल्स संचालक को किडनैप कर पत्नी से की फिरौती की डिमांड

News Times 7

हवाला-रोज 3 करोड़ निकालता था चीनी नागरिक, मणिपुर की लड़की से की थी शादी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़