News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

अब किसी फ्लाइट में नहीं चढ़ पाएगा ये पैसेंजर! ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में जाएगा नाम, Indigo Airline: पायलट पर किया था हमला

नई दिल्ली. दिल्ली हवाई अड्डे पर गोवा जाने वाली उड़ान में देरी की घोषणा करते समय उसके एक अधिकारी पर एक यात्री ने हमला कर दिया. विमानन कंपनी इंडिगो ने यह जानकारी दी. रविवार को हुई इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया है

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “14 जनवरी, 2024 को उड़ान 6ई2175 के अधिकारी द्वारा उड़ान में देरी की घोषणा के दौरान एक यात्री ने अधिकारी पर हमला कर दिया.” एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि घटना दिल्ली-गोवा उड़ान में हुई.

इंडिगो ने कहा कि नियमों के अनुसार यात्री को अमर्यादित आचरण करने वाला घोषित कर दिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया

एयरलाइन ने कहा कि नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार उचित कार्रवाई करने और यात्री को “नो-फ्लाई लिस्ट” (किसी विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं) में शामिल करने के लिए मामले को स्वतंत्र आंतरिक समिति के पास भेजा जा रहा है. दिल्ली पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है.

 

Related posts

यूपी में क्रिसमस पर पादरी ने खेला बड़ा खेल? रामपुर में 100 लोगों के धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, गिरफ्तार

News Times 7

हेलिकॉप्टर और सिलाई मशीन के निशान के साथ बटा विरासत पासवान का, निर्वाचन आयोग ने अलग पार्टी का नाम और चिन्ह दिया चिराग और पशुपति पारस को

News Times 7

जमीन घोटाले में लगातार पूछताछ कर रही हैं.ईडी ने लालू की बेटी रागिनी यादव को पूछताछ के लिये बुलाया

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़