News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आरा की कशिश ने BPSC मे लहराया परचम, पहले ही प्रयास मे हासिल की सफलता

आरा /शहनवाज – शाहाबाद अक्सर वीरता और शौर्य के लिए जाना जाता है, हिम्मत और साहस के बल पर बेटों और बेटीयो ने भी कमाल कर दिया है! शाहाबाद के आरा की बेटी ने भी ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है, मजदूरी कर घर परिवार का गुजर बसर करने वाले लक्ष्मण चौरसिया की पांच बेटी और एक बेटे मे सबसे छोटी कशिश कुमारी का चयन नगर कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में हुआ ,आरा की रहने वाली कशिश कुमारी महज 27 साल की उम्र में ही BPSC की परीक्षा में पहले ही प्रयास मे पास कर ली, ऋतु को 711वां रैंक मिला है!

पहले ही प्रयास में नगर कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में चयन होने के बाद पूरे मोहल्ले और शहर में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं परिवार में भी हर्ष का माहौल है माता सुशीला देवी जो ग्रहणी के रूप में साथ रहकर कशिश की देखभाल की ,वही कशिश मां पिता परिवार और सीनियर को अपने सफलता का श्रेय देती हैं ,कशिश ने बताया कि बचपन से ही वह सिविल सर्विसेज में जाना चाहती थी जो की उनके मेहनत वह बड़ों के आशीर्वाद से आज प्राप्त हुआ है!

आपको बताते चले की दसवीं की पढ़ाई बीडी पब्लिक स्कूल आरा से पूरी की वही 2016 मे इंटर तो स्नातक महाराजा कॉलेज आरा से 2019 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाली कशिश घर पर रहकर पढ़ाई की ,वही ऑनलाइन और यूट्यूब को एक सार्थक जरिया मानकर उसे अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की है हर कठिन सवालों के जवाब कशिश ने बहुत ही आराम से ऑनलाइन और गुरुजनों के माध्यम से हल किया है !

कशिश ने बताया कि बीपीएससी उत्तीर्ण करना उनका एक सपना था जो आज पूरा हुआ वह इसका श्रेय मां पिता अपने सगे संबंधी सहित सभी बड़े को देना चाहती हैं कहा जाता है कि जहां चाह वहां राह होता है!

Related posts

चार धामो में दर्शन के लिए करीब 12 लाख 83 हजार पहुंचें श्रद्धालु ,अब तक 106 की मौत

News Times 7

Flipkart के एक ग्राहक के साथ हुआ धोखा ,मंगवाया लैपटॉप,आया घड़ी डिटर्जेंट साबुन

News Times 7

जगन्नाथपुरी रथ यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्पति गोविन्द ने दिए देशवाशियों को शुभकामनायें जानिए विशेष

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़