News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आवारा कुत्तों के हमले मे वाघ बकरी चाय कंपनी के मालिक पराग देसाई का निधन

अहमदाबाद. वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का रविवार देर शाम अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. खबरों के मुताबिक, 49 वर्षीय देसाई पर उनके घर के बाहर मौजूद आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था. इस हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अक्टूबर की सुबह इस्कॉन अंबली रोड के पास सुबह की सैर के दौरान वह कुत्तों को भगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसने देसाई पर हमला कर दिया. कुत्ते के इस हमले से वह गिर पड़े जिसके बाद उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी.

उनके घर के बाहर मौजूद गार्ड ने तुरंत ही परिवारवालों को इसकी खबर दी, जो उन्हें पास के ही एक अस्पताल लेकर गए. हालांकि एक दिन भर्ती रखने के बाद उन्हें सिर के ऑपरेशन के लिए जायडस अस्पताल भेजा गया. हालांकि वहां इलाज के दौरान ही ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई.

वाघ बकरी चाय समूह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘गहरे दुख के साथ, हमें अपने प्रिय पराग देसाई के दुखद निधन की सूचना देते हुए दुख हो रहा है.’

 

Related posts

पंजाब में जारी है कुर्सी के लिए बगावत खतरे में फिर आई सीएम अमरिंदर सिंह की कुर्सी

News Times 7

Cops take seized SUV for joyride; owner tracks car, locks them inside for 3 hrs

Admin

दिल्ली की तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया पूरा ,1 जुलाई से लागु

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़