News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट से 3 दिन में राखी पहुंचाने की कि व्यवस्था

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. रक्षाबंधन 31 अगस्त को है ऐसे में रक्षाबंधन के लिए बहनों ने अपने भाइयों को राखी भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. डाक विभाग ने भी राखी के लिफाफे को 3 दिन के अंदर पहुंचने की व्यवस्था की है. विदेश भेजी जाने वाली राखी कम समय में पहुंचाने के लिए कस्टम में डाक विभाग संयुक्त प्रयास कर रहा है. इन दिनों मुरादाबाद से सबसे अधिक राखी अमेरिका, कनाडा, जापान जैसे देशों में भेजी जा रही है.

है.

मुरादाबाद से औसत प्रतिदिन 10 बहनों द्वारा रखी विदेश भेजी जा रही है. 10 दिन के अंदर विदेश में रखी पहुंचने के लिए दिल्ली में कस्टम में डाक विभाग संयुक्त रूप से प्रयास कर रहा है. देश के कोने से विदेश जाने वाले लिफाफे की कस्टम विभाग द्वारा उसी दिन जांच करने के बाद डाक विभाग हवाई जहाज से राखी संबंधित देश भेज दी जा रही है.

डाक विभाग ने जारी किया वाटरप्रूफ लिफाफा
बहुत भाई घर के बाहर रहकर नौकरी करते हैं जो राखी पर घर नहीं आ पाएंगे. डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफा तैयार कराए हैं. वाटरप्रूफ लिफाफे का मूल्य 10 रुपए निर्धारित किया गया है. डाक विभाग में स्पीड पोस्ट से 3 दिन में राखी पहुंचाने की व्यवस्था की है. लिफाफे के ऊपर राखी लिखने से वह समय से पहुंच जाएगी. प्रदेश से बाहर जाने वाली राखी को दिल्ली या लखनऊ से हवाई जहाज द्वारा भेजने की व्यवस्था की है. प्रदेश के अंदर जाने वाली राखी को स्पेशल डाक बेग तैयार किए जा रहे हैं.

सभी डाकघरों से दी जा रही है सुविधा
मुरादाबाद के प्रबल डाक अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि विदेश में देश के अंदर दूर क्षेत्र में राखी भेजना शुरू कर दिया है. अभी तक बाहर से राखी आना की संख्या काफी कम है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि लिफाफे के ऊपर राखी लिख दें. जिससे भेजने में आसानी होगी. रक्षाबंधन के समय नजदीक आने पर डाक वितरण करने की विशेष व्यवस्था की जाएगी.

 

Related posts

महिंद्रा की नई एसयूवी 700 ने बनाया नया रिकार्ड 57 मिनट में 25000 बुकिंग , जानिये क्या है कीमत

News Times 7

श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप

News Times 7

पालघर मामले में 28 आरोपियों को मिली जमानत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़