News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

रफ्तार ने छिन ली जिंदगी, महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

मुंबई. महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि हादसा राज्य की राजधानी मुंबई से करीब 650 किलोमीटर दूर अमरावती के खल्लार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर-अंजनगांव रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ.

अधिकारी ने बताया कि हताहतों में अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य हैं. वे एक पारिवारिक समारोह से दरियापुर लौट रहे थे. उन्होंने कहा, ‘हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.’ घायलों को दरियापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि गलत साइड से आ रहे ट्रक के टाटा कार को भीषण टक्कर मारने के चलते हुए यह हादसा हुआ. घटना में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जिसमें 2 बच्चे, 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है.

Related posts

बापू के हत्या की सच्चाई कभी सामने नहीं आएगी ,अगर पीएम मोदी ने दस्तावेज नष्ट करवा दिए हैं तो बापू के परपोते तूषार गांधी बोले

News Times 7

TikTok जल्‍द करेगा भारत में वापसी ,इस बार किस नाम होगी एंट्री ,जानिये

News Times 7

MMS कांड से चर्चा में आई त्रिशाकर मधु के बोल्ड गाने ने उड़ाया गर्दा ,ए राजा जाई ना बहरिया’ ने पार किया 400 मिलियन व्यूज -वीडियो

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़