News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

प्रधानमंत्री ने रविवार को कांग्रेस पर किया करारा हमला, कर्नाटक को भारत से अलग करने का लगाया आरोप

नंजनगुड (कर्नाटक). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए उस पर कर्नाटक को भारत से अलग करने का आरोप लगाया और दावा किया कि जब देशहित के खिलाफ काम करने की बात आती है, तो उसका ‘शाही परिवार’ सबसे आगे रहता है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुले तौर पर देश की राजनीति को प्रभावित करने के लिए विदेशी शक्तियों को दखल देने के लिए उकसाती है.पीएम मोदी ने यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है, तो आतंकवादियों और अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं और वे आश्वस्त हो जाते हैं कि उनके ऊपर कांग्रेस का हाथ है. उन्होंने कहा, ‘हमने बार-बार देखा है कि तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस आतंकियों के समर्थन में भी सरेआम उतर आती है.’

कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करने संबंधी कांग्रेस के कथित चुनावी वादे का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘इस चुनाव में अब कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा है कि वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं. यानी कर्नाटक की संप्रभुता. जब कोई देश आजाद हो जाता है, तो उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है. टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी, मैंने सोचा नहीं था.’’

पीएम ने कहा- ये देश इस प्रकार के खेल को स्वीकार नहीं कर सकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उनके दिल में बहुत दर्द है, इसलिए वे कहना चाह रहे हैं कि यह देश इस प्रकार के खेल को कभी स्वीकार नहीं कर सकता.

उन्होंने आगे कहा, ‘‘भारत में राज करने के लिए वे विदेशी शक्तियों को उकसाते हैं. यह लोग गुप्त रूप से भारत को पसंद न करने वाले विदेशी राजनयिकों के साथ चुपचाप मिलते हैं. देश को इन सारी बातों का पता है… बार-बार ऐसे अनुचित कार्य में उन्हें कोई शर्मिंदगी नहीं होती है…इस कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस का शाही परिवार एक कदम और आगे बढ़ गया है…मर्यादाएं तोड़कर आगे बढ़ा है.’’

Related posts

किसान आंदोलन पर बॉलीवुड की चुप्पी से नाराज गिप्पी ग्रेवाल, तापसी ने दिया जवाब

Admin

गोवा की रैली में सीएम केजरीवाल ने किया TMC पर बड़ा हमला ,बोले केजरीवाल

News Times 7

15 साल में बिहार-:जीडीपी 7 गुना और बजट आठ गुना , लेकिन सबसे 5 गरीब राज्यों में आज भी शामिल, 2.6 गुना अपराध भी बढ़ा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़