बेंगलुरु. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भरोसा जताया कि कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आएगी. कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी 80 के दशक से ही ऐसा कर रही है, उन्होंने पहले भगवान राम को ताले में रखा और अब बजरंग दल के नाम से भी उन्हें परहेज़ है
बेंगलुरु के आडूगोड़ी जंक्शन से शुरू हुए केंद्रीय मंत्री के रोड शो के दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि मुस्लिम आरक्षण संविधान विरोधी है और इसे कोई भी दल नहीं ला सकता. कांग्रेस द्वारा राज्य में मुस्लिम आरक्षण लाने के वादे से जुड़े सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस की सत्ता ही नहीं आने वाली, तो आरक्षण कहां से आएगा.’
