News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक हफ्ते के भीतर दो बड़े मामलों की जांच का जिम्मा सीआईडी को दिया

पटना/कटिहार. बिहार के कटिहार गैंगवार की जांच का जिम्मा अब सीआईडी (CID) को मिला है. दरअसल कटिहार जिले में 2 दिसंबर को जमीन पर कब्जे को लेकर गोलीबारी में हुई मौतों और छह दिसंबर को लापता चल रहे तीन लोगों के शव मिलने की जांच अब सीआईडी करेगी. बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने शुक्रवार को इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है.

बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक हफ्ते के भीतर सीआईडी को दो बड़े मामलों की जांच का आदेश दिया है. अभी कुछ दिन पहले छपरा जहरीली कांड की जांच का निर्देश अपराध अनुसंधान विभाग यानी सीआईडी को सौंपा गया था. अब एक बार फिर से कटिहार में दो दिसंबर को गोलीबारी में हुई मौतों और छह दिसंबर को लापता तीन व्यक्तियों के शव मिलने की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग करेगा. डीजीपी आरएस भट्टी ने सीआइडी को दोनों कांडों की गंभीरता को देखते हुए इसका भार ग्रहण करने का निर्देश जारी कर  दिया है.

Related posts

उत्तराखंड में चुनाव से पाला बदलने का सिलसिला शुरू 2022 भाजपा में शामिल हुए पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार

News Times 7

साईबर अपराधियों ने लूट ली रिटायर नेवी के अधिकारी के 20 लाख रुपये ,पर कैसे ये जानिये

News Times 7

बिहार में आज से खुल गए सभी स्कूल-कॉलेज, नौ महीने बाद लौटी शैक्षणिक संस्थानों की रौनक…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़