News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़

स्टेट बैंक ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा झटका, अब चुकाना होगा ज्यादा ब्याज दर

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है. बैंक ने अलग-अलग अवधि के मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर (MCLR) में 15 बेसिस प्वाइंट यानी 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी की है. अब बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा. बैंक की नई दरें 15 नवंबर, 2022 से लागू हो गई हैं.

बढ़ जाएगी आपकी ईएमआई
एमसीएलआर में बढ़ोतरी के साथ टर्म लोन पर ईएमआई बढ़ने की उम्मीद है. ज्यादातर कंज्यूमर लोन एक साल के मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट के आधार पर होती है. ऐसे में एमसीएलआर में बढ़ोतरी से पर्सनल लोन, ऑटो और होम लोन महंगे हो सकते हैं

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, बैंक ने एक साल की एमसीएलआर को 0.10 फीसदी बढ़ाकर 8.05 फीसदी कर दिया है. अभी तक यह 7.95 फीसदी थी. 2 साल और 3 साल की एमसीएलआर को भी 0.10 फीसदी बढ़ाकर क्रमश: 8.25 फीसदी और 8.35 फीसदी किया गया है. एक माह और तीन महीने की एमसीएलआर को 0.15 फीसदी बढ़ाकर 7.75 फीसदी कर दिया गया है. 6 माह की एमसीएलआर 0.15 फीसदी बढ़ाकर 8.05 फीसदी और एक दिन की 0.10 फीसदी बढ़ाकर 7.60 फीसदी की गई है

Related posts

उत्तराखंड चुनाव में केजरीवाल का बड़ा दांव -हर घर रोजगार की गारंटी नहीं तो देंगे 5 हजार बेरोजगारी भत्ता

News Times 7

आरा नगर निगम की सफाई व्यवस्था ध्वसत, गरीबों को उजाड़ने का फरमान जारी – क्यामुद्दीन अंसारी

News Times 7

बिहार पुलिस ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी करने को लेकर जारी की नई गाइडलाइन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़