News Times 7
आंदोलनटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कश्‍मीरी पंड‍ितों ने खोला मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा, बोले- सुरक्ष‍ित जगहों पर अटैच करे सरकार, वरना काम पर नहीं लौटेंगे

जम्‍मू. कश्‍मीर में पीएम पैकेज (Kashmir PM Package) के तहत नौकरी कर रहे कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) कर्मचारियों ने एक बार अपनी सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई है. कश्‍मीर (Kashmir) से पलायन कर जम्‍मू पहुंचे इन कश्‍मीरी पंड‍ितों ने आज एक बार फ‍िर व‍िरोध प्रदर्शन कर सरकार से सुरक्ष‍ित जगहों पर अटैच करने की गुहार लगाई है.

दरअसल कश्मीर में 2 माह पहले हुई टारगेट किलिंग के चलते सभी कश्मीरी पंडित कर्मचारी पलायन कर जम्मू पहुंच गए थे. इसके बाद से वह अपनी सुरक्षा सुन‍िश्‍च‍ित कराने की मांग को लेकर लगातार व‍िरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

यह सभी कर्मचारी कश्मीर में पीएम पैकेज के तहत नौकरी कर रहे हैं. लेक‍िन आए द‍िन होने वाली टारगेट क‍िल‍िंग के चलते उन्‍होंने कश्‍मीर से पलायन करना ही मुनास‍िब समझा है. अब वह अपनी नौकरी और जान की सुरक्षा के ल‍िए सरकार से मांग कर रहे हैं क‍ि उनको सुरक्षित जगहों पर अटैच क‍िया जाए.

कश्‍मीरी पंड‍ितों का कहना है क‍ि हम वापस कश्मीर तब तक नहीं जाएंगे जब तक वहां पर हमें सुरक्षित माहौल नहीं मिलेगा. आप हमसे सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक का काम लेते हैं. लेकिन जिस तरह से एक टाइम पर काम ऑनलाइन लिया जाता था, उसी तरह से ऑनलाइन काम हम अभी भी करने को तैयार हैं. हमें जब तक सुरक्षित स्थानों पर अटैच नहीं किया जाता, तब तक हम वापस नहीं जाएंगे.

 

Related posts

स्मृति ईरानी – राहुल गांधी पीड़िता के न्याय के लिए नहीं बल्कि राजनीति के लिए हाथरस जा रहे हैं!

News Times 7

बिहार में100 विधायक ऐसे जो बिना सरकारी मकान के पटना में जैसे-तैसे रह रहे हैं

News Times 7

जम्मू के नरवाल इलाके में 2 धमाकों से 6 लोग घायल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़