News Times 7
देश /विदेश

अब आग उगलेगा आसमान, 24 घंटे बाद चढ़ जाएगा बिहार का पारा, 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान

पटना। Bihar Weather Today: बिहार में बड़ी तेजी से मौसम का मिजाज तल्‍ख होता रहा है। बुधवार को दिन में लोगों को काफी गर्मी का अहसास हुआ। गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। पछुआ के कारण तापमान में क्रमिक वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी पटना के अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की वृद्धि के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री उपर चढ़ने के साथ 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 24 घंटों के बाद प्रदेश का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। इससे होली के दिन लोगों को तपिश झेलनी होगी।

दिल्‍ली और राजस्‍थान के बदलाव का पड़ रहा असर  

मौसम विज्ञानी ने बताया कि दिल्ली और राजस्थान के आसपास क्षेत्र में परिसंचरण का क्षेत्र समुद्रतल से 5.8 किमी उपर विकसित होने के कारण प्रदेश के तापमान पर असर पड़ेगा। दिन एवं रात के तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि के साथ प्रदेश में पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वी हवा का प्रवाह होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस जिरादेई (सिवान) में दर्ज किया गया जबकि 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

       प्रदेश        अधिकतम   न्यूनतम

  • पटना          35.6      19.0
  • गया            34.6      16.8
  • भागलपुर     36.0      20.5
  • मुजफ्फरपुर 32.8       21.1
  • पूर्णिया        34.8      19.2
  • सुपौल         34.8      20.3

(अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)\\B

Related posts

चुनाव आयोग का एलान: राज्यसभा की 13 सीटों पर 31 मार्च को होगा चुनाव, छह राज्यों से चुने जाएंगे सांसद

News Times 7

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस लेने की मांग, हार्दिक पटेल ने दिया 23 मार्च तक का अल्‍टीमेटम

News Times 7

‘5 साल में सरकार बदलने के मिथक को तोड़ने के लिए BJP ने उत्तराखंड में बनाई थी विशेष रणनीति’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़