News Times 7
बिजनेस

टाटा ग्रुप की टीटीएमएल कंपनी के शेयर में फिर शुरू हुआ अपर सर्किट का दौर

टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल के शेयर 290.15 रुपये से 93.40 रुपये तक लुढ़कने के बाद एक बार फिर उड़ान भरने लगे हैं। पिछले 3 सत्रों से इसमें लगातार अपर सर्किट लग रहे थे। बता दें पिछले दिनों यह स्टॉक निवेशकों को लगातार कंगाल कर रहा था। टीटीएमएल के शेयरों के  खरीदार नहीं मिल रहे थे और आज कोई बेचने को तैयार नहीं है। इस स्टॉक में आज 41,49,053 शेयर बिकने को तैयार हैं। शुक्रवार को बाजार खुलते ही टीटीएमएल का शेयर 5 फीसद के अपर सर्किट के साथ 108.25 रुपये पर पहुंच गया है।

टाटा टेलीसर्विसेज लि. (टीटीएसएल) ने समयोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये से संबंधित ब्याज को इक्विटी में बदलने के निर्णय के बाद यह स्टॉक बुरी तरह गिरा। इसके बाद कंपनी ने अपने इस निर्णय को रद्द कर दिया तो शेयर कुछ दिन उछला, लेकिन कंपनी को दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में 302 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने की खबर आने के बाद से ही इसमें हर रोज लोअर सर्किट लगने लगा।  एक साल पहले की तिमाही में 298 करोड़ का नुकसान हुआ था।  बता दें 11 जनवरी को टीटीएमएल का शेयर अपने ऑल टाइम हाई 290.15 रुपये पर बंद हुआ था।

Related posts

महंगाई का हमला: मकानों की कीमत में आ सकता है उछाल, जानिए क्‍या है कारण

News Times 7

Gold Price Today: सोना जबरदस्त महंगा हुआ, 54,000 के करीब पहुंचा, चांदी 69,000 को पार गई

News Times 7

Budget 2022: निर्मला सीतारमण ने 2019 के बाद सबसे छोटा बजट भाषण दिया, 1 घंटे 31 मिनट तक चला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़