आम आदमी पार्टी (AAP) ने दक्षिणी गोवा की बेनाउलिम सीट पर जीत हासिल करने का दावा किया है। इस संबंध में हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। AAP की गोवा प्रभारी आतिशी ने दावा कि पार्टी ने गोवा में अपनी पहली सीट जीती है। आतिशी ने ट्वीट किया, ‘‘आम आदमी पार्टी ने गोवा में अपनी पहली सीट जीती।
बेनौलिम सीट से कैप्टन वेन्जी वीगास ने चर्चिल अलेमाओ को पराजित किया। एक आम आदमी की जीत…वेन्जी बीगास पर बहुत गर्व है।” आप ने गोवा की 40 में से 39 सीटों पर चुनाव लड़ा है और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया है। AAP ने इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनावों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन तक उसके खाते में एक भी सीट नहीं आ पाई थी।
