News Times 7
देश /विदेश

Ukraine Crisis:यूक्रेन की फर्स्ट लेडी का छलका दर्द- रूसी सैनिकों की मां देखें, वो हमारे बच्चों का क्या हाल कर रहे हैं

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 12वां दिन है। इस बीच रूस ने आज सीजफायर का ऐलान किया। बता दें कि  रूस ने आज भारतीय नागरिक को निकालने के लिए राजधानी कीव, मारियुपोल, खारकीव और सुमी में सीजफायर का ऐलान किया।  वहीं, यूक्रेन के खारकीव शहर में आज रात रूस ने खूब बमबारी की है जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच
रूस के Mykolaiv शहर में एक रॉकेट में भी ब्लास्ट हुआ है।
वहीं इस तबाही को देखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट  लिखा है जिसमें उन्होंने बताया कि रूसी सैनिक यूक्रेन में बच्चों को बेरहमी से निशाना बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने दुनियाभर की मीडिया से अपील की है वह रूसी सैनिकों की माताओं को यह तस्वीरें दिखाएं। ओलेना का कहना है कि युद्ध के चलते तमाम बच्चे बंकर में बंद हैं भूख, प्यास व इलाज के चलते वह तड़प-तड़प कर मर रहे हैं।

अपनी पोस्ट में ओलेना ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि वह इस भयानक सच को बताएं। वह रूसी माताओं को बताएं कि वहां से आए हमलावर हमारे बच्चों की हत्या कर रहे हैं। इन सैनिकों की माताओं को भी पता होना चाहिए कि आखिर उनके बच्चे यूक्रेन में कर क्या रहे हैं। इन तस्वीरों को रूस की महिलाओं को दिखाया जाए कि उनके पति, भाई, साथी यूक्रेन में बच्चों की जान ले रहे हैं। उन्हें भी यह एहसास होना चाहिए कि हर यूक्रेनी बच्चे की हत्या के लिए वह निजी तौर पर जिम्मेदार हैं।

ओलेना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा कि रूसी हमलावर यूक्रेन के बच्चों की हत्या कर रहे हैं। वह होश में रहते हुए और निर्दयतापूर्वक ऐसा कर रहे हैं।

Advertisement

ओलेना ने बताया कि रूसी सैनिक अब तक 38 बच्चों को मार चुके है। उन्होंने लिखा है कि यह संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि हमारे शांतिपूर्ण शहर में गोलीबारी लगातार चल रही है। ओलेना ने लिखा कि जब रूस के लोग यह कहें कि उनके सैनिक आम लोगों को निशाना नहीं बना रहे हैं तो उन्हें यह तस्वीरें दिखाइए। उन्हें इन बच्चों के चेहरे दिखाइए, जिन्हें बड़ा होने का एक मौका तक नहीं दिया गया। आखिर हमारे कितने बच्चों की मौत के बाद रूसी सेना फायरिंग बंद करेगी और ह्यूमैनेटेरियन कॉरिडोर की इजाजत देगी?
उन्होंने नाटो से अपील की है कि यूक्रेन के आसमान को कवर किया जाए ताकि हवाई हमले बंद हों और यहां के बच्चों की जान बचाई जा सके। ओलेना ने आखिर में लिखा है कि हमारे बच्चों को बचाइए, कल यह आपके बच्चों को बचाएंगे।

Advertisement

Related posts

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

News Times 7

महाराष्ट्र विधानपरिषद के विपक्षी नेता प्रवीण दरेकर की बढ़ीं मुश्किलें 

News Times 7

हिजाब मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा, देश का माहौल खराब करते हैं कुछ लोगः संजय जायसवाल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़