News Times 7
देश /विदेश

जालंधर में अरविंद केजरीवाल तीन स्थानों पर करेंगे प्रचार

जालंधर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को जालंधर में तीन स्थानों पर पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। सबसे पहले वह जालंधर कैंट का दौरा करेंगे। केजरीवाल दोपहर 12 बजे जालंधर कैंट उसके बाद जालंधर केंद्रीय हलके में न्यू मोबाइल प्वाइंट और जालंधर उत्तर हलके में माडल स्टेशनरी पर पहुंचेंगे। इस दौरान तीनों हलके के लोगों से मिलकर पार्टी के उद्देश्यों के बारे में बताएंगे। इधर, जालंधर कैंट में उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मौके पर आप कार्यकर्ता जुटने लगे हैं।

बता दें कि आप ने जालंधर कैंट से ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी को मैदान में उतारा है। वह तीसरी बार विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में उतरे शिक्षा एवं खेल मंत्री परगट सिंह को चुनौती दे रहे हैं। भाजपा ने सरबजीत सिंह मक्कड़ और अकाली दल – बसपा ने जगबीर सिंह बराड़ को मैदान में उतारा है।

Related posts

भोपाल में निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

News Times 7

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

News Times 7

चुनावों में हार के कारणों को तलाशने में जुटी प्रियंका गांधी, सामने आ सकती हैं कुछ बड़ी बातें

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़