News Times 7
मनोरंजन

The Great Indian Kitchen के रीमेक में लीड रोल निभाएंगी दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा, जी5 पर इस हफ्ते ‘लव हॉस्टल’ में दिखेंगी

नई दिल्ली। एक्टर से निर्माता बने हरमन बावेजा मलयालम की चर्चित फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन को हिंदी में रीमेक कर रहे हैं, जिसमें दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आरती कर रही हैं, जिन्होंने इससे पहले कार्गो का निर्देशन किया था।

द ग्रेट इंडियन किचन के रीमेक से जुड़ने पर सान्या ने एक स्टेटमेंट में कहा- एक एक्टर के तौर पर मैं इससे बेहतर कैरेक्टर की उम्मीद नहीं कर सकती। इस किरदार में इतनी बारीकियां और पर्तें हैं कि मुझे इसे जल्द शुरू करने का इंतजार है। हरमन और आरती के साथ काम शुरू करने के लिए मैं उत्साहित हूं। हरमन ने फिल्म के रीमेक करने की वजह पर कहा- द ग्रेट इंडियन किचन फिल्म में कोई करिश्माई चीज है। फिल्म खत्म हो जाती है, लेकिन इसकी कहानी आपको नहीं छोड़ती। इसलिए मैं इसे पूरे देश के दर्शकों के लिए बनाना चाहता था। यह मनोरंजन और कंटेंट ड्रिवन सिनेमा के बीच मुकम्मल संतुलन है।

आरती ने फिल्म को लेकर कहा कि यह एक कसी हुई स्क्रिप्ट वाली फिल्म है। इस ड्रामा को अपने तरीके से दिखाने के लिए मैं उत्साहित हूं। हरमन इसके अलावा हंसल मेहता निर्देशित रेस्क्यू फिल्म कैप्टन इंडिया का भी निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं।

प्राइम पर आयी थी द ग्रेट इंडियन किचन

द ग्रेट इंडियन किचन मलयालम सिनेमा की एक चर्चित फिल्म है, जो 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो पर आयी थी। फिल्म का निर्देशन जियो बेबी ने किया था। फिल्म में निमिशा सजायन और सूरज वेंजरामूडु ने लीड रोल्स निभाये थे। इस ड्रामा फिल्म की कहानी के केंद्र में एक नव विवाहिता है, जो अपने पति और ससुराल की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए संघर्ष कर रही है। द ग्रेट इंडियन किचन ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट साउंड डिजाइनर कैटेगरी में केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीते थे।

सान्या फिलहाल जी5 पर रिलीज हो रही फिल्म लव हॉस्टल में नजर आएंगी, जो 25 फरवरी को प्लेटफॉर्म पर आ रही है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी उनके साथ लीड रोल में हैं। वहीं, बॉबी देओल नेगेटिव किरदार में दिखायी देंगे।

Related posts

करण जोहर ने जयाप्रदा के गाने ‘डफली वाले डफली बजा’ पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

News Times 7

Sunny Deol आये कोरोना पोस्टिव, हिमाचल प्रदेश ने होगा इलाज

Admin

सोनाक्षी सिन्हा ने धोखाधड़ी के कथित मामले में NBW जारी होने की खबरों पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़