News Times 7
देश /विदेश

नवाब मलिक से ED की पूछताछ पर भड़के संजय राउत, बोले- एक-एक अफसर को एक्सपोज करूंगा

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां “माफिया” की तरह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रही हैं जिन्होंने उनके झूठ को उजागर किया है।  शिवसेना सांसद संजय राउत कहा कि  एक-एक अफसर को एक्सपोज करूंगा। राउत ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां “माफिया” की तरह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रही हैं जिन्होंने उनके झूठ को उजागर किया है।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ईडी के अधिकारी पूछताछ के लिए मलिक को उनके घर से ले गए। राउत ने कहा, “यह महाराष्ट्र सरकार के लिए एक चुनौती है। केंद्रीय एजेंसियां माफिया की भांति भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रही हैं जो उनके झूठ को उजागर करते हैं। लेकिन सच की जीत होगी और लड़ाई जारी रहेगी।” शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, “यह (पुराने मामले निकाल कर व्यक्तियों को निशाना बनाना) 2024 तक जारी रहेगा और उसके बाद उन्हें नतीजा भुगतना होगा।” राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि कुछ साल पहले भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कुछ नेताओं के विरुद्ध एक शिकायत दर्ज कराई थी जो अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने सवाल किया, “सम्मन क्यों नहीं जारी किये गए?” गौरतलब है कि सोमैया ने नारायण राणे समेत कई नेताओं के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। राणे बाद में भाजपा में शामिल हो गए और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं। राउत ने कहा, “मैंने महा विकास आघाडी सरकार के सभी वरिष्ठ नेताओं से बात की है। मैं जल्द ही केंद्रीय जांच एजेंसियों के बारे में खुलासा करूंगा।”

Related posts

गणतंत्र दिवसः पश्चिम बंगाल की झांकी को लेकर ममता ने साधा केंद्र पर निशाना, लगाए बड़े आरोप

News Times 7

उइगरों के खिलाफ चीन की कार्रवाई से गुस्‍साए कई देशों के सांसद, ड्रैगन के निवेश को की बंद करने की मांग

News Times 7

घर से बाहर निकलने से रोका गया तो नाराज हो गये फारूक अब्दुल्ला , किया विरोध

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़