News Times 7
कोरोना

देश में कोरोना के 13,405 नए मामले, 235 लोगों की मौत, 34,226 हुए रिकवर

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों लगातार गिरावट जारी है। कोरोना संक्रमण के आज 13,405 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 34,226 लोग रिकवर हुए हैं जबकि 235 लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा सक्रिय मामले भी घटकर 1,81,075 हो गए हैं। कुल 4,21,58,510 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। साथ ही कोरोना से अब तक 5,12,344 लोगों की मौत हो चुकी है। दैनिक पाजिटिविटी दर घटकर अब 1.98% हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 10,84,247 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 76,12,30,580 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related posts

देश में कोरोना के 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 97570 केस

News Times 7

कोरोना के बीच जारी है सियासत ,केजरीवाल ही जिम्मेदार क्यों ?

News Times 7

दिल्ली में गुजर गया तीसरी लहर का पीक! स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- खतरा अभी भी टला नहीं

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़